• Latest
  • Trending
  • All
PM Modi

PM Modi को क्यों हटाना चाहता है यह अमेरिकी, मामला हुआ गर्म

February 17, 2023
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

PM Modi को क्यों हटाना चाहता है यह अमेरिकी, मामला हुआ गर्म

Mantu Singh by Mantu Singh
February 17, 2023
in Top News
PM Modi
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत और PM Modi पर दिए बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी जॉर्ज सोरोस के निशाने पर हैं. उधर कांग्रेस ने भी जॉर्ज की निंदा करते हुए कहा है कि हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक बदलाव का रास्ता चुनावी प्रोसेस है. सोरोस जैसे लोग हमारे चुनावी नतीजे नहीं कर सकते.

दरअसल, जॉर्ज ने अडानी मुद्दे को लेकर PM Modi पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि अडानी के मुद्दे पर भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब सोरोस ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. इसके पूर्व 2020 में 2020 में जॉर्ज ने कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. सोरोस म्युनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे.

उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत का मामला दिलचस्प है. भारत लोकतांत्रिक देश है लेकिन नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं है. मोदी की तेजी से बड़ा नेता बनने के पीछे अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है. सोरोस ने कहा, भारत क्वाड का मेंबर है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान भी उसके साथ है. लेकिन भारत इसके बावजूद रूस से बड़े डिस्काउंट पर तेल खरीद रहा है और मुनाफा कमा रहा है.

RelatedPosts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026

अडानी और PM Modi के मुद्दे पर बोले

⚡️⚡️भारत के खिलाफ बड़ा गेमप्लान

तो यह अडानी के बारे में कभी नहीं था। यह ‘भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार’ के बारे में था।

अडानी रिपोर्ट का इस्तेमाल कर हताश जॉर्ज सोरोस खुलकर मोदी सरकार के खिलाफ आ गए हैं। pic.twitter.com/CemezkUn1a

— Dr Alpna Kulshreshtha (@DrAlpnaKulshre1) February 17, 2023

जॉर्ज ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के दावों के बाद गौतम अडानी के साम्राज्य में उथल-पुथल मची हुई है. इसकी वजह से निवेशकों का विश्वास डोल चुका है. मोदी और अडानी के सहयोगी हैं. अदानी ने स्टॉक मार्केट से फंड अरेंज करने की कोशिश की, जिसमें वह फेल हो गए. पुल पर स्टॉक मार्केट के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में लगे हैं. PM Modi इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन विदेशी निवेशकों और संसद में उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा.

जॉर्ज ने कहा, यह भारत की संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ को काफी कमजोर कर देगा और बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने की दरवाजे खोल देगा. उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद है कि भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा.

जोरोस इससे पहले 2020 में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में भी भारत और पीएम मोदी को लेकर इस तरह बयान दे चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि PM Modi के नेतृत्व में भारत तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून का भी खुलकर विरोध किया था.

स्मृति ईरानी ने दिया जवाब

एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी pic.twitter.com/AX2zGUwoA5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर करारा जवाब दिया है. स्मृति ईरानी ने कहा कि विदेशी धरती से भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे को हिलाने का प्रयास किया जा रहा है. जॉर्ज ने भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश की है और मोदी उनके निशाने पर हैं.

उन्होंने जोड़ने पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया है, उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि वह PM Modi को अपने आने का मुख्य बिंदु बनाएंगे. ईरानी ने कहा कि जॉर्ज ने ऐलान किया है कि वह भारत में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी.

स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी नापाक योजनाओं को सफल बनाने के लिए उनकी जरूरतों के हिसाब से काम करें. उनके बयानों से यह साफ तौर पर देखा गया है कि उन्होंने विशेष रूप से पीएम मोदी जैसे नेताओं को टारगेट करने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग की घोषणा की है.

जवाब देने का वक्त

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज जॉर्ज को हम एक सुर में जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे पीएम ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे. हमने विदेशी ताकतों को पहले ही हराया है और आगे भी हराएंगे. स्मृति ईरानी ने कहा कि आज एक नागरिक के नाते वे हर व्यक्ति, संस्था और समाज से अपील कर रही हैं कि अपने निजी लाभ के लिए भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का कमजोर करने की मंशा रखने वाले इस व्यक्ति की निंदा करें.

कांग्रेस की भी दो टूक

गेमप्लान
तो यह अडानी के बारे में कभी नहीं था। यह ‘भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार’ के बारे में था।

अडानी रिपोर्ट का इस्तेमाल कर हताश जॉर्ज सोरोस खुलकर मोदी सरकार के खिलाफ आ गए हैं
खुद के द्वारा बनाई गई टूलकिट सफल नही होने पर अब कोंग्रेस आंतरराष्ट्रीय टूलकिट का हिस्सा बन गयी.. pic.twitter.com/7KS1BWsgQO

— Hiren Lehru 🚩 हिरेन लेहरू (@Hirenlehru111) February 17, 2023

कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर जॉर्ज को फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि पीएम से जुड़ा अडानी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कॉन्ग्रेस, विपक्ष हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है. इससे जॉर्ज को कोई लेना देना नहीं है. हमारी नेहरु वादी विरासत यह तय करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते.

जॉर्ज सोरोस कौन है?

george-soros

जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था. वे खुद को दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बताते हैं. हालांकि उन पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप लगता रहता है. जॉर्ज ने 2020 में नरेंद्र मोदी(PM Modi), अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम दुनिया की तानाशाही के तौर पर बताया था.

Also Read: Bharat Ratna PM Modi के लिए लोकसभा में भारत रत्न की उठी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला…

Tags: George SorosPM Modipm modi brother
ADVERTISEMENT
Previous Post

इस 7 Seater Car ने मारुति अर्टिगा को छोड़ा पीछे अच्छे माइलेज के साथ कीमत मात्र 5.25 लाख रुपए

Next Post

Gurmeet Choudhary: टीवी के राम अब नज़र आएँगे महाराणा प्रताप के अवतार में, पढ़े पूरी खबर

Next Post
Gurmeet choudhary

Gurmeet Choudhary: टीवी के राम अब नज़र आएँगे महाराणा प्रताप के अवतार में, पढ़े पूरी खबर

Maruti Jimny

महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए बनाई गई Maruti Jimny को सिर्फ 7 दिनों में किया हजारों लोगों ने बुक

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.