70 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को अब देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई मशहूर लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने मंगलवार को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया साक्षा की है। अपने ट्वीटर आकउंट से रिहाना ने एक आर्टिकल साक्षा किया जिसमें किसानों समस्‍याओं का विस्‍तार से वर्णन है।  

ट्वीटर पर किसान आंदोलन को लेकर  अपनी प्रतिक्रिया साक्षा करते हुए रिहाना ने लिखा की “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?!”  

लेकिन इसी बीच हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने आप को इस मुद्दे से दूर नहीं रख पायीं और अपनी समय पर प्रतिक्रिया देने में सफल रहीं।

ट्वीटर पर इस मामलें को लेकर काफी लोग चर्चा कर रहे हैं साथ किसान आंदोलन को लेकर कुछ लोग अमेरिकन सिंगर रिहाना को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग हमेशा की तरह कंगना रनौत को।

यह भी जरूर पढ़ें-कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप, दिन में राम मंदिर का चंदा इकठ्ठा कर रात में दारू पीते हैं बीजेपी नेता-