बॉलीवुड के सगे भाई बहनों से तो हर कोई अच्‍छी तरह वाकिफ हैं लेकिन बॉलीवुड सितारों के राखी भाई बहनों को शायद ही आप जानते हों रंक्षाबंधन के इस खास मौके पर हम आपको मिलवाले जा रहे हैं उन राखी भाई बहनों से जो सगे भाई बहनों की तरह ही रंक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं।

1. आलिया भट्ट और यश जौहर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट डायरेक्‍टर करण जौहर के बेटे यश जौहर की कलाई पर राखी बांधती हैं। यश को उन्‍होनें 2018 में राखी बांधकर अपना राखी भाई बनाया है। जब से करण जौहर सरोगेसी के जरिए अपने दो बच्चों यश और रूही के पिता बने हैं, आलिया उनके लिए एक बड़ी बहन की तरह काम कर रही हैं।

2. ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और सोनू सूद आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म जोधा अकबर में भाई-बहन के रूप में काम किया था। तब से ऐश्वर्या हर साल सोनू सूद को राखी बांधती आ रही हैं। सोनू हर साल रक्षा बंधन पर ऐश्वर्या से मिलने जाते हैं और वह उन्हें राखी बांधती हैं।

3. करीना कपूर और मनीष मल्‍होत्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा को अपना राखी भाई मानती हैं।  

4. कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता अर्जुन कपूर को ‘राखी’ भाई मानती हैं। कैटरीना ने यह बात तब कही जब वह ‘बीएफएफ्स विद वोग – सीजन 3’ में अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ दिखाई दीं थी।

5. श्‍वेता रोहिरा और सलमान खान

श्वेता रोहिरा एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन फिर भी बी-टाउन में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अपना राखी भाई मानती हैं। सलमान बाकी सभी बहनों की तरह हमेशा उनके साथ रक्षाबंधन सेलि‍ब्रेट करते दिखाई देते हैं।

6. अमृता अरोड़ा और अरबाज खान

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान के साथ बहुत अच्छा तालमेल है। मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार आने के बावजूद, अमृता अभी भी अपने पूर्व जीजू के साथ एक अच्छा बंधन साझा करती है और हर साल उन्हें राखी बांधती है।

7. तमन्ना भाटिया और साजिद खान

आपने कई फिल्मों में तमन्ना भाटिया को साजिद खान के साथ काम करते देखा है, लेकिन क्या हम जानते हैं कि दोनों अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से ज्यादा राखी के साथ बंधे हैं। एशियानेट को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था, ‘साजिद मेरे भाई हैं। मैं उन्हें राखी भी बांधती हूं।”

8. दीपिका पादुकोण और जलाल

दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड की कलाई पर राखी बांधकर उन्‍हें अपना राखी भाई बना चुकी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, “जलाल हमेशा ही दीपिका की देखभाल करते नजर आते हैं।

यह भी जरूर पढें- IFFM 2021 Winners List: इंडियन फिल्‍म फेस्टिबल मेलबर्न 2021 की लिस्‍ट हुई जारी, इन सितारों ने मारी बाजी-