Top News

अजीत पवार प्लेन क्रैश: क्या यह हादसा था या लापरवाही ? क्यों Learjet 45 पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल??

अजीत पवार प्लेन क्रैश

अजीत पवार प्लेन क्रैश: 28 जनवरी 2026 की सुबह भारतीय राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में सबसे बुरे अध्याय की तरह दर्ज हो चुकी है। इस दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और देश के सबसे प्रभावशाली नेता अजित पवार की असमय मृत्यु हो गई। इस मृत्यु के पीछे था एक विमान हादसा। जी हां, अजीत पवार 28 जनवरी 2026 की सुबह निजी विमान Learjet 45 से यात्रा कर रहे थे। 16 साल पुराना यह विमान अचानक से लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते इस दुर्घटना में पांच जिंदगियां खाक हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर से हवा में उड़ने की सच्चाई को सामने लाकर रख दिया है।

यह हादसा इसलिए भी ज्यादा गंभीर माना जा रहा है क्योंकि यह यह विमान कोई आम विमान नहीं था बल्कि यह एक प्राइवेट जेट था, जिसे Learjet 45 नाम से बुलाया जाता है। यह प्राइवेट जेट VSR Venture नाम की कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। अब वीएसआर वेंचर और लियरजेट 45 दोनों पर ही सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि यह पहली बार नहीं है कि लियर जेट और वीएसआर वेंचर किसी एक हादसे से जुड़े हुए हैं। वीएसआर वेंचर इससे पहले भी 2023 में हुए एक बहुत बड़े विमान हादसे से जुड़ा हुआ पाया गया है। 2023 की यह दुर्घटना भी लियरजेट मॉडल के साथ ही हुई थी। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि एक ही कंपनी में एक ही तरह के विमान के साथ बार-बार दुर्घटनाएं क्यों हो रही है?

क्या है VSR वेंचर कंपनी ? कौन है इसके मालिक?

VSR वेंचर एक निजी विमान चार्टर और एविएशन सेवा कंपनी है। यह भारत में प्राइवेट जेट सेवाएं संचालित करती हैं। इस कंपनी के मालिक विजय कुमार सिंह है जो कंपनी के फाउंडर और प्रमुख संचालक हैं। उनके साथ रोहित सिंह कंपनी के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी नई दिल्ली में स्थित है और इनका व्यवसाय प्राइवेट जेट चार्टर, एयर एंबुलेंस, विमान लीजिंग इत्यादि सेवाएं प्रदान करना है। हालांकि इस हादसे के बाद जब कंपनी के डायरेक्टर और मालिक से बात की गई तब उन्होंने बताया कि विमान में कोई फाल्ट नहीं था, गलती पायलट की ही थी।

हालांकि पहली बार सुनने में ऐसा लगता है कि शायद सच में गलती पायलट की थी। परंतु पुरानी घटनाओं को याद किया जाए तो इससे पहले भी VSR वेंचर और लियरजेट से जुड़ी एक और भयावह घटना सामने आती है जो 2023 में हुई थी। जी हां 2023 में भी इसी तरह का एक गंभीर एयरक्राफ्ट हादसा हुआ था। हालांकि इसमें किसी की मौत नहीं हुई थी लेकिन विमान टूट गया था। यह हादसा 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ था। भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग की कोशिश में विमान रनवे से हट गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। हालांकि इस दौरान सारे यात्री और पायलट बच गए परंतु विमान को भारी क्षति पहुंची थी और उसके बाद Learjet 45 विमान के रखरखाव पर सुरक्षा सवाल उठाए गए थे।

Learjet 45 क्या है?

Learjet 45 असल में एक 3 इंजन वाला छोटा बिजनेस जेट है जिसे एक कनाडा कंपनी Bombardier द्वारा बनाया जाता है। इस जेट में 8 से 10 यात्री बैठ सकते हैं। यह छोटी दूरी के उड़ान के लिए सबसे सही विकल्प है। आमतौर पर यह जेट कॉर्पोरेट,VIP या चार्टर्ड सेवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कनाडा की बॉम्बार्डियर कंपनी ने 2021 ने लियरजेट का उत्पादन बंद कर दिया। परंतु फिर भी यह विमान दुनिया भर में इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या हो रही है गंभीर कार्यवाही की मांग ?

28 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ हुए हादसे के बाद अब VSR एडवेंचर और लियरजेट के इस्तेमाल पर जांच की मांग जोड़ पकड़ रही है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार से हैं, एक ही कंपनी के दो विमान का 3 साल में दो बार दुर्घटनाग्रस्त होना। पहली बार जान माल का नुकसान न होना परंतु दूसरी बार 5 लोगों की जान चले जाना। यह स्पष्ट रूप से दिखता है कि कि कहीं ना कहीं कुछ भारी गलती जरूर हो रही है।

अजीत पवार प्लेन क्रैश पर विशेषज्ञों का क्या कहना है?

हालांकि विशेषज्ञों की माने तो इस घटना के पीछे किसी प्रकार की कोई साजिश नहीं दिखाई दे रही। बारामती जैसे छोटे हवाई अड्डे पर तकनीकी विजिबिलिटी और सहायता की कमी की वजह से ऐसी घटना होने की पूरी संभावना हो सकती है। वहीं खराब मौसम में लैंडिंग काफी चुनौती पूर्ण हो जाता है। जिसको देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक एक्सीडेंट ही माना जाए। हालांकि फिर भी भारत सरकार और DGCA मामले की गंभीर जांच कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे ने केवल महाराष्ट्र की राजनीति को ही नहीं हिलाया है बल्कि पूरे भारत की विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Learjet 45 का इतिहास VSR वेंचर के रिकॉर्ड और नियमों के पालन पर सवाल, इन सब के बीच अब सारे देशवासी एकजुट होकर मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

Read More: अजीत पवार अंतिम यात्रा: भयानक प्लेन क्रैश, नेताओं का शोक और बारामती में अंतिम संस्कार की तैयारी

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp