सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं टैलेंट से भरे वीडियो: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। कुछ वीडियो चौंका देते हैं तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अफ्रीकी युवक पंजाबी गाना गाते हुए नजर आ रहा है।

अफ्रीकी युवक ने गाया पंजाबी गाना, लोग हुए हैरान

वायरल वीडियो में एक अफ्रीकी युवक दिखाई देता है, जिसका नाम फज़ल (Fazal) बताया जा रहा है। फज़ल मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का लोकप्रिय गाना “उड़ारियां” गा रहा है। खास बात यह है कि फज़ल ने यह गाना बिना किसी एडिटिंग और ऑटो-ट्यून के बिल्कुल रॉ वर्जन में गाया है, जिससे उसकी आवाज़ और भी ज्यादा दिल छू लेने वाली लगती है।

पंजाबी उच्चारण और सुरों ने जीता लोगों का दिल

अफ्रीकी युवक ने गाया पंजाबी गाना

फज़ल की पंजाबी भाषा पर पकड़ और उसका उच्चारण देखकर न सिर्फ पंजाबी लोग बल्कि पूरा देश हैरान है। गाने की पंक्तियां “पैर ना जमीन उत्ते लगदे, लाखां चश्मे मोहब्बत दे वगदे” को उसने इतने जज़्बात के साथ गाया कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता है। उसकी सादगी और सुरों पर पकड़ ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

Instagram पर लाखों बार देखा गया वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fazel (@fa.zel_)

फज़ल ने यह वीडियो अपने Instagram अकाउंट @fa.zel_ से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 3.43 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स कर रहे हैं जमकर तारीफ

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग फज़ल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि “म्यूजिक की कोई भाषा और सरहद नहीं होती।” वहीं कुछ लोगों ने तो फज़ल को भारतीय म्यूजिक अवॉर्ड देने तक की मांग कर डाली है। फज़ल के Instagram अकाउंट पर ऐसे कई और वीडियो भी मौजूद हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।