लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 1983 वर्ल्‍डकप की कहानी लेकर आ रही फिल्‍म   83 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। पूर्व इंडियन कैप्‍टन कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह की फिल्‍म 83 पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनवायरस महामारी के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई।

हालांकि अब फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। 3 मिनट-49 सेकेंड के ट्रेलर में, कबीर खान आपको 1983 की क्रिकेट दुनिया में वापस ले जाते हैं, जब भारत ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

यहां देखें ट्रैलर:

कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। ट्रेलर आपको भारतीय टीम के सफर, उनके संघर्ष, उनकी जीत और उनकी हार के बारे में बताता है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्‍नी का किरदार निभाने जा रही हैं।

83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर, 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। साथ ही 3डी में भी आप इस फिल्‍म का मजा लेने वाले हैं।

यह भी जरूर पढें –  Bhopal: एक ही परिवार के 5 लोगों ने अचानक की आत्‍महत्‍या, वजह जानकर हैरान रह जायेगें आप