गोपी बहू का लैपाटॅाप धोना भारतीय टेलीविजन का एक ऐसा सीन है जो इतिहास में अमर हो चुका है। लेकिन भारतीय टेली विजन सिर्फ यहीं नहीं रूका अपनी क्रिएटीविटी को और आगे दिखाते हुए इसने दुनिया को इच्‍छाधारी नाग नागिन दिखाए, और हैरानी तो तब हुई जब इच्‍छाधारी नेवले भी भारतीय टेलीविजन की शान बन गए।   

लेकिन बात यहां नहीं रूकी क्‍योंकि भारतीय टेलीविजन ने कभी रूकना सीखा ही नहीं। वर्तमान में टेलीविजन पर कई और ऐसे दृश्‍य देखें गए जिन्‍हें देखकर लोगों ने अपनी आखों पर विश्‍वास करना बंद कर दिया।

अगर आपसे सवाल किया जाए कि क्‍या आप एक सूटकेस में गिरकर खुदको बंद कर सकते हो तो आपका सामान्‍य जबाब न होगा लेकिन भारतीय टेलीविजन नमुमकिन को मुमकिन बनाने में देर नहीं करता और अपने इसी अंदाज को फॉलो करते हुए भारतीय टेलीविजन लेके आया एक धमाकेदार दृश्‍य जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

शायद ही कभी किसी व्‍यक्ति दो इच्‍छाधारी सांपो को किस करते देखा हो लेकिन जब बात भारतीय टेलीविजन की हो हर चीज मुमकिन है, क्‍योंकि हमारा टेलीविजन फिर से लेके आया एक ऐसा दृश्‍य जिसमें आपको दो इच्‍छाधारी सांप किस करते दिखाई देखें –

कोरोना में भी दुनिया को अपने अलग अंदाज में प्‍यार सिखाने वाले टीवी सीरियल ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है भी इस मामले में पीछे नहीं हटा- 

बाथरूम स्क्रबर – डिफिब्रिलेटर मशीन के लिए एक सस्ता जुगाड़

एक रोमांटिक-ड्रामा सीरीज़, बंगला शो कृष्णकोली का एक शीन जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा क्योंकि एक डॉक्टर एक मरते हुए आदमी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बाथरूम स्क्रबर ब्रश का उपयोग किया और हैरानी की बात यह है कि वह आदमी जिंदा भी हो गया-

रसोडे में कौन था?

यशराज मुहाते का वीडियो वायरल होने के बाद रसोड़े में कौन था? सवाल कोरोना वैक्‍सीन से भी ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण सवाल था। लेकिन उसका जबाव का वीडिया भी जल्‍द ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ-

यह भी जरूर पढ़े- हैरान कर देगा रोबोट से चलने वाला यह अदभुद रिक्शा, यहां देखें वायरल वीडियो-