सिर्फ एक कोरोना ही नहीं है जिससे देश इस समय लड़ रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर में आए दिन चल रहे आतंकी हमले में भी भारतीय जवान रोज लड़ते नजर आ रहे है। लेकिन इसी बीच एक दर्दनाक घटना सामने आयी जिसने सभी के दिलों को तोड़ कर रख दिया है।  

जम्मू-कश्मीर के सोपोर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और एक आतंकी हमले के बीच एक तीन साल के बच्‍चे के दादा को गोली लग गयी जिस वक्‍त उन्‍हें गोली लगी उनका तीन साल का पोता उनके साथ था।

दिल दहला देने वाली तस्‍वीरें सामने आयीं  जिनमें बच्चा अपने दादा के शव के पास बैठा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा उठाए जाने पर 3 साल का मासूम लड़का डर से सुन्न हो गया। एक वीडियो में उसे एक पुलिस वैन में रोते हुए देखा जा सकता है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसी घटना को लेकर कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, कि “जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सोपोर में आतंकवादी हमले के दौरान एक तीन वर्षीय लड़के को गोलियों की चपेट में आने से बचाया।” साथ ही उन्‍होनें मीडिया को बताया कि  जब हम साइट पर पहुँचे, तो हमने जो देखा वह दृश्‍य परेशान करने वाला था। हमारी प्राथमिकता बच्चे को बचाना था। यह काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण था क्योंकि आतंकवादी हम पर गोली चला रहे थे, “अजीम खान एसएचओ सोपोर, जम्मू और कश्मीर, ने कहा।

यह भी जरूर पढ़े- तेलंगाना: पशु क्रूरता की एक और घटना आयी सामने, बंदर को लटकाया फांसी पर