ludhiana court blast: हाल ही पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, पंजाब के लुधियाना में एक कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

यह धमाका दोपहर करीब 12:22 बजे बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के एक बाथरूम में हुआ है। धमाका इतना भयानक था कि इससे बाथरूम की दीवारें उड़ गईं और आसपास के कमरों के शीशे टूटकर बिखर गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं।

सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

Ludhiana Court Blast Video: 

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बयान

ब्‍लास्‍ट पर जानकारी देते हुए पंजाब के सीएम ने कहा कि “मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में विस्फोट पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

अदालत परिसर लुधियाना शहर के मध्य में जिला आयुक्त कार्यालय के पास स्थित है। आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। 

Also Read:  बिहार: स्‍कूल से लौट रही छात्रा को मनचले ने बनाया शिकार, 13 सेकेंड में मारे 8 चाकू, यहां देखें वीडियो: