श्रीलंका के सिंगर योहनी ने Tony Kakkar और रैपर इक्का के साथ मिलकर इस साल के होली के लिए एक मजेदार गाना 'चुनरी में दाग', पेश किया हैं। यह जोशीला ट्रैक निश्चित रूप से अपनी आकर्षक बीट्स और वाइब्रेंट वाइब से सभी को झूमने पर मजबूर कर देगा। सामने आया होली का...

निर्देशक आदिल शेख ने तीनों के स्वैग और मूव को म्यूजिक वीडियो में पूरी तरह से कैप्चर किया है, जिससे यह एक परफेक्ट होली का गाना बन चुका है।
गीत के बारे में बात करते हुए, संगीतकार और गायक Tony Kakkar ने योहानी और इक्का के साथ मिलकर काम करने के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए बताया : "योहानी और इक्का के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है, और वे दोनों बहुत सारी रचनात्मकता ऊर्जा अपने साथ लाते हैं।"View this post on Instagram
योहानी जो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी ज्यादा रोमांचित थी, ने कहा: "मैं हमेशा से Tony Kakkar की प्रशंसक रही हूं, और उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बड़े सौभाग्य की बात थी। मुझे उम्मीद है कि 'चुनरी में दाग' दर्शकों के बीच हिट होगी और इस बार की होली के उत्सव के उत्साह को भी बढ़ाएगी।"
Credit: Google[/caption]
इक्का, जिन्होंने गीत के रैप भागों में अपना योगदान दिया है, ने कहा: "यह गीत अलग अलग रचनात्मकता का एक मेल है, स्वर से लेकर रैप तक उच्च-ऊर्जा पार्टी संगीत। मुझे उम्मीद है कि इस गीत को हमारे सभी प्रशंसकों से प्यार और सराहना मिलेगी।"