तीसरा यूथ ODI मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 233 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज़ 3-0 से अपने नाम कर ली। कप्तान वैभव सूर्यवंशी और ओपनर एरॉन जॉर्ज की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने न सिर्फ मैच पर बल्कि पूरी सीरीज़ पर अपना दबदबा कायम किया। वैभव स...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पिछले मैच में तेज़ अर्धशतक लगाने वाले सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में अपनी पावर-हिटिंग का शानदार नमूना पेश किया।
दूसरे छोर पर एरॉन जॉर्ज ने संयम और निरंतरता के साथ पारी को संभाले रखा। जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दोनों ओपनर्स ने मिलकर 227 रन की विशाल साझेदारी की, जिसने साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। इस साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर की ओर मज़बूती से पहुंचाया और विपक्षी टीम के हौसले तोड़ दिए।
393 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह बिखर गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। भारतीय फील्डिंग भी पूरे मैच में काफ़ी चुस्त नजर आई, जिससे विपक्ष की मुश्किलें और बढ़ गईं।
लगातार विकेट गिरने के कारण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ खुलकर खेलने में नाकाम रहे और पूरी टीम 35 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई।
कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी अपनी परिपक्वता दिखाई। यह उनकी यूथ वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी रही। अब तक खेले गए 18 मुकाबलों में उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
सूर्यवंशी ने 18 मैचों में 54.05 के औसत और 164.08 के स्ट्राइक रेट से कुल 973 रन बनाए हैं, जो उन्हें इस स्तर के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज़ों में शामिल करता है।