आयशर ट्रैक्टर : अगर आप किसान हो और आप ट्रैक्टर लेने का प्लान बना रहे है तो ये जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है , आयशर कंपनी का ट्रैक्टर जो हरेक खेतों में भारी पड़ेगा और आपके लिए बहुत सही साबित होगा क्योंकि आयशर कंपनी किसानों की शान बन के सामने आयी है | आयशर कंपनी कम मैंटेनस और अधिक फायदे देने वाला सर्विस बन के सामने उभर आया है |
आयशर ट्रैक्टर कितना वफादार साबित हो रहा किसानों के लिए
आयशर की कंपनी का सबसे खास बात यह है की इसकी बॉडी काफी मजबूत होती है इसकी माइलेज दूसरे ट्रैक्टर के अपेक्षा में बेहतर होता है जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद होता है लम्बी टिकाऊ, ड्राइविंग करने में काफी सॉफ्ट और आरामदायक जिसके कारन ड्राइवर को थकावट महसूस नहीं होती सबसे अच्छी बात है की इस कंपनी का स्पेयर पार्ट्स मार्केट में बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाते है जो किसानों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि कोई भी पार्ट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा |
आयशर ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए लोकप्रिय बन गया है क्योंकि इसमें 18 से 60 (HP ) हॉर्स पावर रेंज में मिनी से लेकर हैवी मॉडल तक आ जाते है जिसका मूल्य लगभग ₹3.20 लाख से ₹10.10 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है |
बड़े किसानों के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर
किसान अगर 40 HP के दमदार 4WD और 2500 CC के इंजन वाले ट्रैक्टर को खरीदते है तो इसमें काफी अच्छा माइलेज देने में सक्षम है इसमें बड़े बड़े खेतो में काम करने में काफी आसनी होगी साथ ही इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी बात है की ये ट्रैक्टर 1650 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है जो की बहुत सही है बड़े किसानों के लिए , और बात करे इस ट्रैक्टर की मूल्य का तो ये लगभग ₹7.85 लाख से ₹8.10 लाख (एक्स-शोरूम)। है
आयशर ट्रैक्टर की सबसे खास बाते , किसान आखिर क्यों सबसे ज्यादा पसंद कर रहे है ?
आयशर ट्रैक्टर की खास कुछ इस तरह से बनाती है जो निम्नलिखित है जैसे की –
- इस ट्रैक्टर को लेने में कम लागत आता है
- बॉडी काफी मजबूत होती है
- माइलेज बेहतरीन
- लम्बी टिकाऊ
- किसानों के लिए भरोसेमंद ब्रांड
- किसानों के भारी सामान को उठाने की क्षमता
एक ट्रैक्टर , और हर काम में आयशर ट्रैक्टर
किसान एक ट्रैक्टर खरीद के कई काम कर सकते है , ऐसे बहुत काम को एक ट्रैक्टर से किया जा सकता है जैसे –
- फसल लगाते समय खेत की जुताई करना
- बुवाई करना , रोटावेटर, सीडर, हार्वेस्टर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कर के काम करना |
- फसल की कटाई करना और लम्बी दुरी से सामान को लाना और ले जाना
- ट्राली में धुलाई करना जैसे – ईंट , रेत , गेहूं धान और इत्यादि
- मैंटेनस बहुत कम
- इसकी स्पेयर आसानी से उपलब्ध होना
आयशर ट्रैक्टर उन किसानों के लिए सबसे सही विकल्प है जो कम लागत में ज्यादा फायदे चाहते है और जिन्हें भारी वजन की सामान ढोना हो और ये उन किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिनका गीले खेत है क्योंकि ऐसे खेतों में आयशर ट्रैक्टर से जुताई करना बहुत ही आसानी होता है |







