Temptation Island India: डेटिंग रियलिटी शो तो आपने कई देखें होंगे, लेकिन यकीन मानिए टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया जैसा शो पहले कभी नहीं देखा होगा. इस शो में पहले दिन से ही रोमांस और इंटीमेसी की हदें पार हो रही हैं. लड़कियां खुल्लम-खुल्ला अपने बॉयफ्रेंड्स को...

लेकिन शो में पहले दिन ही निकिता बॉयफ्रेंड को भूलकर 37 साल के एक्टर औरBigg Boss OTT फेम Zad hadid संग कोजी होती नजर आईं. निकिता ने पहली डेट के लिए जैद को चुना. जकूजी में वो कैमरों पर ओपनली जैद संग इंटीमेट हुईं. निकिता और जैद ने जकूजी में रोमांटिक होते हुए कई बार लिपलॉक किया. लेकिन दोनों के रोमांस का सिलसिला यहीं नहीं रुका.
बॉनफायर नाइट में निकिता को जैद संग इंटीमेट होता देखकर उनके बॉयफ्रेंड टेन रोने लगे. उनका दिल टूट गया(Temptation Island India). टेन का कहना है कि निकिता ने उन्हें धोखा दिया है और वो अब लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं. रिलेशनशिप में होने के बावजूद जैद संग इंटीमेट होने और बेड शेयर करने पर लोग निकिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं.
जैद की बात करें तो वो एक लेबनानी मॉडल और एक्टर हैं, जो दुबई में रहते हैं. जैद को बिग बॉस ओटीटी से इंडिया में फेम मिला है. जैद तलाकशुदा हैं. उनकी एक बेटी भी है. अब डेटिंग शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में वो नए कनेक्शन की तलाश में हैं. वहीं, 22 साल की निकिता की बात करें तो वो इससे पहले कई दूसरे डेटिंग शो में नजर आ चुकी हैं.
सीरीज़ को महाराष्ट्र के अलीबाग में फिल्माया गया है और इसकी मेजबानी करण कुंद्रा और मौनी रॉय ने की है। शो में, कई जोड़े अपने रिश्तों की मजबूती का परीक्षण करने के लिए, विपरीत लिंग के एकल लोगों के समूह के साथ रहने के लिए सहमत होते हैं।View this post on Instagram