हॉकी इंडिया ने 2026 FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा (Saffron) जर्सी अपनाने के फैसले पर सफाई दी है। नई जर्सी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हुई थी और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस पर सवाल उठाए थे।