बच्चे के जन्म के बाद मां की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। नींद की कमी, शारीरिक रिकवरी, हार्मोनल परिवर्तन और बच्चे की देखभाल के कारण पार्टनर के साथ बिताने वाला समय कम हो सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसके साथ ब्रेस्ट से दूध लीक होने, स्तनों में संवेदनशीलता और सेक्स के दौरान योनि में सूखापन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।