दिल्ली में 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' प्रदर्शन के बाद हालात अब भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में 130 से अधिक पुलिसकर्मी और करीब 65 छात्र घायल हुए, जबकि प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। राजधानी के जंतर-मंतर और उसके आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लगातार मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि औसतन करीब 10 हजार लोग प्रतिदिन इस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।