इंदौर-मुरैना और उज्जैन में खिली धूप, 8 फरवरी से नया सिस्टम, बारिश के आसार
भोपाल। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर खत्म होने से मध्य प्रदेश में सर्दी (MP Mausam) ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। उत्तरी हवाओं के तेज होने से दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं रात का तापमान कई इलाकों में 10 डिग्री से नीचे चला गया। ओले-बारिश से मिली राहत के बाद अब ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंदौर, उज्जैन और मुरैना में मौसम साफ है। सुबह से धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, एक सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश का दौर चल रहा था, जो गुरुवार को थम गया। इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा।
बड़े शहरों में भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग भी बदल गई है। खासकर मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ा है।
Read Also- इंदौर में दूषित पानी से नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब 33वीं मौत
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज
प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 7.2, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री तथा पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 और जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया।

सुबह-सुबह कोहरे की चादर
शुक्रवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हलका से मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर परिवहन पर भी दिखा। दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई है। मालवा, सचखंड और शताब्दी जैसी ट्रेनों के यात्री देरी से परेशान नजर आए।
अगले दो दिन का मिजाज
7 फरवरी: हलका कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं, ठंड बनी रहेगी।
8 फरवरी: कई जिलों में हलका से मध्यम कोहरा, फिलहाल बारिश नहीं।
Read Also- कैंसर के लिए कितना कारगर है आयुर्वेद, किन चीजों से कम हो सकता है खतरा
फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा और 10 फरवरी से मावठा गिरने की संभावना है। यानी ठंड के साथ बारिश का दौर एक बार फिर लौट सकता है।

