• Latest
  • Trending
  • All
वोटिंग बूथ चेक गाइड

वोटिंग बूथ चेक गाइड : चुनाव से पहले यह काम नहीं किया तो वोट नहीं डाल पाएंगे!! जान लें घर बैठे बूथ चेक करने का तरीका

January 15, 2026
अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट

अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

April 15, 2026
Natalia Janoszek

Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के बाद बदल गई पोलैंड से आई इस हसीना की जिंदगी….एक के बाद एक मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स!!

April 15, 2026
Summer Hair Care Tips

Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय

April 15, 2026
MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

April 15, 2026
MI vs PBKS

MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक

April 15, 2026
रणवीर सिंह

जब रणवीर सिंह थे शर्मीले… सोनाली राउत ने खोला पुराना राज, आज हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह

April 15, 2026
Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia

Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia से वायरल इस यूनिक 4×4 की पूरी कहानी

April 15, 2026
Soyabean Imports

Soyabean Imports : देश में सोयाबीन उत्पादन घटने से आयात में आया उछाल, किसानों और बाज़ार पर बड़ा असर

April 15, 2026
फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो

फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो: विदेशी कपल ने की हदें पार… मेक आउट वीडियो हुआ वायरल..मिली सजा और सबक!!

April 15, 2026
Aloe Vera Juice

Aloe Vera Juice: चाय की चुस्की छोड़ सुबह खाली पेट पीयेंगे ये जूस तो दिनभर रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, जानें इसके फायदे?

April 15, 2026
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का वो दौर जब वो शरमाते थे… सोनाली राउत ने सुनाई दिलचस्प कहानी

April 15, 2026
Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

April 15, 2026
Wednesday, April 15, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Informative

वोटिंग बूथ चेक गाइड : चुनाव से पहले यह काम नहीं किया तो वोट नहीं डाल पाएंगे!! जान लें घर बैठे बूथ चेक करने का तरीका

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
January 15, 2026
in Informative, State
वोटिंग बूथ चेक गाइड

वोटिंग बूथ चेक गाइड

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

वोटिंग बूथ चेक गाइड: चुनाव आते ही हर एक मतदाता के मन में एक ही सवाल आता है कि मेरा वोटिंग बूथ कहां है? कई बार वोटिंग लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी मतदान केंद्र की जानकारी न होने के चलते लोग वोट डालने ही नहीं जाते। कई बार लाइन में खड़े होने के बाद पता चलता है कि इस बार वोटिंग बूथ बदल गया है, तो कहीं समय की कमी के चलते लोग वोटिंग बूथ का पता करने का झंझट ही नहीं उठाते बल्कि वोट देना ही टाल देते हैं। परंतु एक लोकतांत्रिक देश में एक-एक व्यक्ति का वोट बेहद जरूरी है। इसीलिए चुनाव आयोग ने अब वोटिंग बूथ पता करने के तरीके काफी आसान कर दिए हैं।

भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में करोड़ो मतदाता अलग-अलग शहरों और कस्बों में रहते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा चुनाव की हर संभव सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जाती है ताकि एक ही केंद्र में भीड़ न हो और मतदाता आसानी से वोट डाल सकें। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में यह जानना जरूरी है कि मतदाता को हर बार पुराना वाला बूथ अलॉट नही किया जाता। जी हां, समय के साथ वोटिंग बूथ बदल जाते हैं  परंतु अब वोटिंग बूथ का पता लगाना काफी आसान हो चुका है। वोटिंग बूथ का पता लगाने के लिए अब ना दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और ना ही किसी सिफारिश की जरूरत होती है। अब यह सारी सुविधा ऑनलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, SMS सेवा और बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

वोटिंग बूथ के बारे में जानना क्यों जरूरी है?

हर एक मतदाता को एक वोटिंग बूथ अलॉट किया जाता है। मतदाता को अपने निर्धारित बूथ पर ही वोट डालने का अधिकार होता है। गलत बूथ पर जाने से वोट डालने की अनुमति नहीं मिलती। हर वोटिंग बूथ पर मतदाताओं की सूची होती है और इस सूची के आधार पर उनका वेरिफिकेशन होता है और उन्हें वोट डालने दिया जाता है। यह सुविधा चुनाव के दिन अव्यवस्था और धोखाधड़ी से बचाव के लिए आयोजित की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को काफी सुविधा दी जाती है।

RelatedPosts

MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026

MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026: 12th टॉपर छात्राओं को फ्री स्कूटी…जाने कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

April 15, 2026
MP Board

MP बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे : 76% छात्र पास, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

April 15, 2026
Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, JDU के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

April 15, 2026
Samrat Chaudhary

Bihar CM : बिहार के नए मुखिया होंगे ‘सम्राट’, NDA विधायक दल के नेता चुने गए चौधरी, कल शपथ ग्रहण समारोह

April 14, 2026

वोटिंग बूथ चेक करने के तरीके 

  • वोटिंग बूथ चेक करने के कई सारे भरोसेमंद तरीके हैं जैसे की:
  •  वोटर आईडी कार्ड से वोटिंग बूथ का पता करना ऑनलाइन वेबसाइट से वोटिंग बूथ चेक करना
  •  मोबाइल ऐप से वोटिंग बूथ की जानकारी हासिल करना
  • SMS के जरिए वोटिंग बूथ की जानकारी पता करना
  •  बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से वोटिंग बूथ पता करना
  • मतदान पर्ची से बूथ के बारे में जानना

वोटर आईडी कार्ड से वोटिंग बूथ कैसे पता करें 

  • वोटर आईडी कार्ड से वोटिंग बूथ पता करने के लिए सबसे पहले आपको वोटर आईडी कार्ड में दिए गए विवरण को पढ़ना होगा।
  •  इसमें निर्वाचन क्षेत्र का नाम मतदान संख्या और भाग संख्या लिखी होती है।
  •  इस जानकारी के आधार पर आसानी से आप बूथ का पता लगा सकते हैं।

ऑनलाइन वेबसाइट से वोटिंग बूथ चेक करना 

  • डिजिटल दौर में चुनाव आयोग ने वेबसाइट से वोटिंग बूथ देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
  •  इसके लिए आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voteportal.eci.gov.in पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर आपको मतदाता जानकारी या search your name in Electoral Portal के विकल्प को चुनना होगा।
  •  यहां चुनाव करने के बाद आपको नाम, जन्मतिथि, वोटर आईडी नंबर भरना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपकी वोटिंग की पूरी डिटेल दिख जाएगी और यही आपका पोलिंग बूथ एड्रेस भी होगा।

मोबाइल ऐप से वोटिंग बूथ पता करना

  •  मोबाइल ऐप से वोटिंग बूथ देखते के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में voter Helpline App इंस्टॉल करें।
  •  ऐप को इंस्टॉल करने के बाद अब आपको एप में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  •  एप में रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अपनी वोटर आईडी कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  •  अपना नाम, जन्मतिथि, वोटर आईडी नंबर डालने के बाद आपको यहां पर वोटिंग लिस्ट में की पूरी जानकारी दी जाती है।
  •  यहां आपको वोटिंग बूथ का पूरा पता, मतदान की तारीख इत्यादि पता चल जाता है।

SMS के जरिए वोटिंग बूथ की जानकारी 

अब आप SMS के माध्यम से भी वोटिंग बूथ का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स में निम्नलिखित फॉर्मेट टाइप करना होगा:

  •  EPIC < स्पेस> आपका वोटर आईडी नंबर
  •  इसे आपको 1950 पर सेंड कर देना होगा।
  •  मैसेज भेजते ही कुछ ही देर में आपको रिप्लाई आता है, जिसमें आपका नाम, आपका विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम और पता दर्ज होता है।

स्थानीय BLO से वोटिंग बूथ का पता करना

  •  हर क्षेत्र में एक बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किया जाता है।
  • आप अपने BLO से संपर्क कर वोटर लिस्ट की पुष्टि कर सकते हैं और वोटिंग बूथ का सही स्थान जान सकते हैं।

वोटिंग बूथ पर जाते समय क्या-क्या लेकर जाएं

वोटिंग बूथ पर जाते समय वोटिंग आईडी कार्ड, अपना पहचान प्रमाण पत्र, मतदान पर्ची इत्यादि लेकर जाएं। बिना पहचान प्रमाण पत्र के वोट डालने की अनुमति नहीं होती। इसलिए आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।

वोट देना केवल हमारा अधिकार नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। इसीलिए वोट देने से पहले वोटिंग बूथ की सही जानकारी निकाल लें और इसके लिए तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल करें। ताकि बिना किसी परेशानी के आप चुनाव के दिन मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभा सकें।

Read More: लाडली बहना योजना 32वीं किस्त: 15 जनवरी 2026 तक आएंगे पैसे? जानें अपडेट

Recent Posts

  • अक्षय तृतीया गोल्ड इन्वेस्टमेंट: सोना रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर… अक्षय तृतीया 2026 में सोना खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • Natalia Janoszek: बिग बॉस 19 के बाद बदल गई पोलैंड से आई इस हसीना की जिंदगी….एक के बाद एक मिल रहे हैं बड़े ऑफर्स!!
  • Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय
  • MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान
  • MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.