• Latest
  • Trending
  • All
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, धुंध ने गाड़ियों की रफ़्तार पर लगा दिए ब्रेक

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, धुंध ने गाड़ियों की रफ़्तार पर लगा दिए ब्रेक

February 3, 2026
Femina Miss India 2026

Femina Miss India 2026 Winner से ज्यादा हो रही Runner Up की चर्चा… 1st Runner-Up राजनंदनी पवार ने लूट ली पूरी लाइम लाइट

April 19, 2026
Money Plant Vastu

Money Plant Vastu : कहीं आपको भी तो कंगाल नहीं बना रहा मनी प्लांट, बर्बादी से बचना है तो जान लें सही नियम?

April 19, 2026
महिला 10 साल की यादें भूली

टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया

April 19, 2026
ketu gochar 2026

ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?

April 19, 2026
Tulsi Worship

Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?

April 19, 2026
Simple Ultra electric scooter

Simple Ultra electric scooter लॉन्च: 400KM रेंज के साथ मार्केट में मचाया तहलका

April 19, 2026
Rashmika Mandanna का बोल्ड और सेक्सी फैशन ट्रांसफॉर्मेशन

Rashmika Mandanna के 5 सबसे हॉट और बोल्ड लुक्स जो इंटरनेट पर छा गए

April 19, 2026
अक्षय तृतीया 2026

अक्षय तृतीया 2026: तिथि, मुहूर्त, धार्मिक महत्व और घर पर पूजा विधि

April 19, 2026
Tesla Model Y L

Tesla Model Y L भारत में 22 अप्रैल 2026 को होगा लांच, Tesla ला रही है 6 सीटर EV मॉडल जानिए दाम और फ़ीचर्स!!

April 18, 2026
सारा अली खान

सारा अली खान का माउंटेन मोड हुआ खत्म!! अब होगा सारा का दमदार कमबैक!!

April 18, 2026
अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश

अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश केवल ₹10 में…अब हर कोई बनेगा Gold Investor!!!

April 18, 2026
Feeding Livestock

Feeding Livestock : दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए सलाह, ये रूटीन अपनाएंगे तो चार गुनी हो जाएगी आमदनी !

April 18, 2026
Sunday, April 19, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, धुंध ने गाड़ियों की रफ़्तार पर लगा दिए ब्रेक

Manohar Pal by Manohar Pal
February 3, 2026
in Madhya Pradesh, State
MP Mausam
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

भोपाल-भिंड और छतरपुर में बारिश, ग्वालियर में ओले
रायसेन में ओस जमी, उज्जैन-इंदौर-अंबाह में घना कोहरा

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में सुबह ओले और बारिश के साथ हुई। कुछ जिलों में ये सिलसिला काफी देर तक जारी रहा। भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने के साथ ही सर्दी ने एक बार फिर से एहसास करा दिया। भोपाल, छतरपुर और भिंड में मंगलवार तड़के बारिश हुई। कोहरे और धुंध ने गाड़ियों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिए।

रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर में ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं उज्जैन, इंदौर और मुरैना के अंबाह में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाएगा। वहीं, नए सिस्टम की वजह से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बादल वाला मौसम रहा। टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर में सुबह ही बारिश हो गई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला।

RelatedPosts

MP Heatwave

MP Heatwave : मध्य प्रदेश में सूर्यदेव उगल रहे आग, पारा 43 डिग्री पार, 20 ज़िलों में लू का अलर्ट

April 17, 2026
MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

April 16, 2026
MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026

MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026: 12th टॉपर छात्राओं को फ्री स्कूटी…जाने कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

April 15, 2026
MP Board

MP बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे : 76% छात्र पास, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

April 15, 2026

आज इन जिलों में असर

मौसम विभाग ने मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में सुबह मध्यम कोहरा भी रहा।

MP Mausam News

राजगढ़ के खिलचीपुर में तेज बारिश, तापमान में गिरावट आई

राजगढ़ जिले में मंगलवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
वहीं सुबह करीब 8:30 बजे खिलचीपुर इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से सड़कें गीली हो गईं, जिससे सुबह के समय ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा।

 

भिंड के लहार में गरज-चमक के साथ बारिश, बढ़ी ठंड

भिंड जिले के आलमपुर की लहार तहसील में सोमवार रात से चल रही तेज ठंडी हवाओं से तापमान में फिर से गिरावट आई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार रात भर आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह 6 बजे से लहार तहसील में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई है।

 

छतरपुर में बदला मौसम, कड़ाके की ठंड के बीच बारिश

छतरपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कड़ाके की ठंड के बीच लवकुशनगर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और लगातार नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग घरों में हैं। सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आ रही है।

Read Also- तीस की उम्र पर कर ली है पार तो हो जाएं सावधान! नहीं तो बढ़ जाएगा जोड़ों का दर्द

दमोह में कड़ाके की ठंड, अलाव का सहारा ले रहे लोग

दमोह में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इलाके में ठंडी हवा चल रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

ग्वालियर में गिरे ओले, खेत बर्फ से ढक गए, फसल बर्बाद

ग्वालियर से 35-40 किलोमीटर दूर आंतरी और सिकरोदा गांव में सुबह 4 से 5 बजे के बीच ओले गिरे हैं। इन गांवों में करीब 25 मिनट तक ओले गिरे, जिससे खेत बर्फ से ढक गए। सिकरोदा गांव के रहने वाले किसान हरि सिंह राजपूत ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

 

रायसेन में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर, ओस की बूंदें जम गईं

रायसेन में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई है। रात भर भारी ओस गिरने से पेड़ों और पौधों पर ओस की बूंदें जम गई हैं। सुबह से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।
हालांकि, बादल छाए रहने के कारण दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ गया है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

भोपाल के कोलार इलाके में घना कोहरा
भोपाल के कोलार इलाके में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही।

Read Also- टाइगर स्टेट कहलाने वाले मप्र में बाघों पर संकट, शहडोल में करंट लगने से दो बाघों की मौत

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 4 फरवरी- शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम कोहरा रहेगा।
  • 5 फरवरी- राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
  • 6 फरवरी- गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा रहेगा।

 

Tags: Breaking newsfog slowed down trafficmausamMausam NewsMP newsmp samacharSeveral districts of the state experienced hailstorms along with rainओले और बारिशघना कोहराभोपालमध्य प्रदेश
ADVERTISEMENT
Previous Post

Health : तीस की उम्र कर ली है पार, तो हो जाएं सावधान! नहीं तो बढ़ जाएगा जोड़ों का दर्द

Next Post

भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

Next Post
भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

Satna Viral Video: पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, पुरुषों पर घरेलू हिंसा पर फिर छिड़ी बहस

Satna Viral Video: पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, पुरुषों पर घरेलू हिंसा पर फिर छिड़ी बहस

Recent Posts

  • Femina Miss India 2026 Winner से ज्यादा हो रही Runner Up की चर्चा… 1st Runner-Up राजनंदनी पवार ने लूट ली पूरी लाइम लाइट
  • Money Plant Vastu : कहीं आपको भी तो कंगाल नहीं बना रहा मनी प्लांट, बर्बादी से बचना है तो जान लें सही नियम?
  • टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया
  • ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?
  • Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.