• Latest
  • Trending
  • All
MP Weather

MP Weather: इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार

February 18, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 7, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Saturday, March 7, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

MP Weather: इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के आसार

by Manohar Pal
February 18, 2026
in Madhya Pradesh, State
0
MP Weather

MP Weather

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दो सिस्टम के असर से एमपी में बदलेगा मौसम, उज्जैन-गुना भी भीगेंगे

भोपाल। MP Weather: मध्य प्रदेश एक बार फिर भींग सकता है। प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है। 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम (MP Weather) बदलेगा। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है।

 

इन जिलों में बारिश होने के आसार

बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने के आसार हैं, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलेगा। बुधवार को ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Rain in MP
Rain in MP

गुरुवार को भी दिखेगा सिस्टम का असर

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर होगा। इस वजह से कहीं भी बारिश या गरज-चमक का अलर्ट नहीं है।

Read Also- इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 बना दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन

फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम

फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीगेगा।

 

अब रात में ही सर्दी का दौर

वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं दिन में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, भोपाल में 14 डिग्री पार तापमान

नए सिस्टम के असर से पहले प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार-मंगलवार की रात में कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

 

कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री पारा

शहडोल के कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और रीवा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्रकूट, उमरिया, मंडला में तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 14 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन में 16.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.1 डिग्री पहुंच गया। इधर, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक ही रहा।

 

अगले दो दिन का पूर्वानुमान

  • 18 फरवरी: 22 जिलों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी, कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है।
  • 19 फरवरी: ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश का असर, उसके बाद मौसम साफ होने के संकेत।
Tags: Breaking newsfog slowed down traffic भोपालmausamMausam NewsMP newsmp samacharmp weatherSeveral districts of the state experienced hailstorms along with rainआंधी-बारिशएमपी में बदलेगा मौसमओले और बारिशमध्य प्रदेश
ShareTweetPin
Manohar Pal

Manohar Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.