शुक्रवार यानी आज राष्ट्रपति Draupadi Murmu 7 वें धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करने भोपाल पहुंची। राष्ट्रपति Draupadi Murmu का स्वागत करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पहुंचे। आज 12:20 पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा। यह सम्मेलन 5 मार्च तक चलेगा।

कई विद्वान होंगे शामिल मंत्रीगण भी आयेंगे नजर

इस मौके मध्यप्रदेश के सभी मंत्रीगण भी नजर आयेंगे। जिनमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, संस्कृति मंत्री उषा ठाकरे और सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता के नाम शामिल हैं।

Draupadi Murmu
Credit- Google

इसके अलावा इस मौके पर 15 देशों के 350 से अधिक विद्वान नजर आने वाले हैं। साथ ही पांच देशों के संस्कृति मंत्री भी शामिल होंगे।

Also read: Parliament Budget Session 2023 : संसद बजट सत्र की शुरुआत, मोदी ने कही ये बात

 राष्ट्रपति Draupadi Murmu के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति

इस मौके पर समारोह में माँ नर्मदा को समर्पित लोकगीतो में प्रस्तुति राष्ट्रपति दी जाएगी। साथ ही जनजाति नृत्य और देश विदेश में प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के धूलिया जनजाति के  गुदुमबाजा का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश की संस्कृति को राष्ट्रपति Draupadi Murmu के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्मेलन से जुड़ी जानकारी

  • तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 4 मुख्य सत्र होंगे, जिसमे 25 विद्वान विचार रखेंगे। इस बिच 15 समानांतर सत्र भी होंगे, जिसमें सम्मेलन की थीम ‘नए युग में मानववाद का सिद्धांत’ आधारित 115 शोध-पत्र पढ़े जाएंगे।
  • इस सम्मेलन में भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन भाग लेंगे।
Draupadi Murmu
Credit- Google
  • अतिथियो व्दारा ‘द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसफर्स एंड थिंकर्स’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।
  • पहले दिन के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें मिनिस्टर-सत्र  भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री विचार प्रकट करेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन

इस 7 वें धर्म-धम्म सम्मेलन समारोह के खास मौके पर खास तरह की तैयारियां भी की जा रही हैं। बताया जा रहा हैं समारोह बीच 11 से 2 बजे तक दो, चार पहिया वाहन और लोक परिवहन वाहनों का आना जाना बंद रहेगा।

Draupadi Murmu
Credit- Google

रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रोम तिराहे तक और मछली घर तिराहे से गांधी पार्क तिराहे तक कोई भी वाहन आना जाना नहीं कर सकता हैं। लेकिन 10 वीं 12 वीं के विद्यार्थी बिना रुकावट आना जाना कर सकते हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति के आगमन पर उनकी सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बदली रहेगी।

Also read: Motion to Thanks Debate: PM Modi Made These Sarcastic Remarks on Rahul Gandhi!!