Barwani News: मध्यप्रदेश क बड़वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तबलीगी जमात (Tablighi jamaat) से आए 4 लोगों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई।
चारों के शव को गोताखोरों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि जमाती के 11 लोग यहां आए हुए थे। (Barwani News)
इस बीच नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए वे नदी में उतरे, गहराई में चले जाने की वजह से उनकी डूबने से मौत हो गई। (Barwani News)
इस जगह के रहने वाले थे
दरअसल अंजड़ के ग्राम लोहारा स्थित नर्मदा नदी के घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें नहाते वक्त चार लोग डूब गए। इनमें से तीन लोग गुजरात के बताए जा रहे हैं। (Barwani News)

credit: google
वहीं एक शख्स मिर्जापुर धार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सभी डूबने वाले लोगों की उम्र करीब 30-40 साल की है। (Barwani News)
बता दें कि चारों नर्मदा में नहा रहे थे। नहाते वक्त एक युवक नदी की धार से गहराई में चला गया और वह डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी आगे बढे। (Barwani News)

credit: google
एक को बचाने के चक्कर में तीनों लोग नदी में डूब गए। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान के तहत चारों लोगों के शव को बरामद कर लिया है।
Also Read: Facing Problems in Impressing your Girlfriend on a Date? : 4 Zodiac Signs Who Fails to Do
नहाने आए थे 11 जमाती
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमातियों में शामिल मोहम्मद मुवाज ने बताया कि हम जमात के 11 लोग यहां नहाने आए थे। बाकी सभी साथी सुरक्षित हैं। वहीं मामले के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई।
credit: google
स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF की टीम तलाश में जुटी थी। दोपहर करीब तीन बजे शव निकाले गए। डूबने वाले युवकों में मोहम्मद हिफाउतुल्लाह, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद असरार और मोहम्मद जुबैर शामिल है।
Also Read: Kundalpur News: कुंडलपुर पवित्र क्षेत्र घोषित, शिवराज सरकार ने बैठक में लिया फैसला







