• Latest
  • Trending
  • All
Ladli Bahena Yojana

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री ने सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में जारी किए 1836 करोड़ रुपए

February 15, 2026
महिला 10 साल की यादें भूली

टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया

April 19, 2026
ketu gochar 2026

ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?

April 19, 2026
Tulsi Worship

Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?

April 19, 2026
Simple Ultra electric scooter

Simple Ultra electric scooter लॉन्च: 400KM रेंज के साथ मार्केट में मचाया तहलका

April 19, 2026
Rashmika Mandanna का बोल्ड और सेक्सी फैशन ट्रांसफॉर्मेशन

Rashmika Mandanna के 5 सबसे हॉट और बोल्ड लुक्स जो इंटरनेट पर छा गए

April 19, 2026
अक्षय तृतीया 2026

अक्षय तृतीया 2026: तिथि, मुहूर्त, धार्मिक महत्व और घर पर पूजा विधि

April 19, 2026
Tesla Model Y L

Tesla Model Y L भारत में 22 अप्रैल 2026 को होगा लांच, Tesla ला रही है 6 सीटर EV मॉडल जानिए दाम और फ़ीचर्स!!

April 18, 2026
सारा अली खान

सारा अली खान का माउंटेन मोड हुआ खत्म!! अब होगा सारा का दमदार कमबैक!!

April 18, 2026
अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश

अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड निवेश केवल ₹10 में…अब हर कोई बनेगा Gold Investor!!!

April 18, 2026
Feeding Livestock

Feeding Livestock : दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए सलाह, ये रूटीन अपनाएंगे तो चार गुनी हो जाएगी आमदनी !

April 18, 2026
PBKS vs LSG

PBKS vs LSG IPL 2026: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

April 18, 2026
HighTech Farming

HighTech Farming : अब गन्ने की खेती होगी हाईटेक, मोबाइल ऐप से बीजों की होगी ट्रैकिंग, लाखों किसानों को मिलेगा फ़ायदा

April 18, 2026
Sunday, April 19, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री ने सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में जारी किए 1836 करोड़ रुपए

Manohar Pal by Manohar Pal
February 15, 2026
in Madhya Pradesh, State
Ladli Bahena Yojana

Ladli Bahena Yojana

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : डॉ. यादव

  • बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी हैं, एक बगिया मां के नाम और स्व-सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रही हैं आय
  • प्रदेश में 5 लाख स्व-सहायता समूह की 62 लाख बहनें हुईं आत्मनिर्भर
  • खंडवा में 255 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 352.41 करोड़ के 11 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
  • खंडवा को मिली 301 करोड़ लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना की सौगात
  • मुख्यमंत्री ने पंधाना के नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का किया शुभारंभ
  • पंधाना में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट और सुक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी हैं, अन्नपूर्णा हैं, उनके लिए जितना करें, उतना कम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव नारी कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। सनातन संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है। महा शिवरात्रि के पावन पर्व से पहले प्रदेश की लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) को 1500 रुपए सम्मान राशि की अद्भुत सौगात मिल रही है। बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार बहनों के कल्याण के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में हमारी प्राथमिकता है कि बहनों को प्रशिक्षण मिले, उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए और मेहनत की सही कीमत मिले। बहनें एक बगिया मां के नाम योजना और स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। हमारी बहनें लखपति दीदी के साथ अब ड्रोन दीदी भी बन रही हैं।

 

RelatedPosts

MP Heatwave

MP Heatwave : मध्य प्रदेश में सूर्यदेव उगल रहे आग, पारा 43 डिग्री पार, 20 ज़िलों में लू का अलर्ट

April 17, 2026
MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

April 16, 2026
MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026

MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026: 12th टॉपर छात्राओं को फ्री स्कूटी…जाने कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

April 15, 2026
MP Board

MP बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे : 76% छात्र पास, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

April 15, 2026

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित 5 लाख स्व-सहायता समूह के माध्यम से अब तक 62 लाख बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) को योजना की 33वीं किस्त की सौगात देने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए अंतरित किए। इस योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर प्रदेश के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

 

Ladli Bahena Yojana 2

608 करोड़ रुपए से अधिक के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर खंडवा के चहुंमुखी विकास के लिए 608 करोड़ रुपए से अधिक के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 255 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 353.82 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा जिले में 301 करोड़ लागत की निर्मित भाम सिंचाई परियोजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रयोगशाला और पंधाना के नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ भी किया।

Read Also- एक करोड़ लोग चला रहे एलन मस्क का इंटरनेट, हर रोज जुड़ रहे 19 हजार नए ग्राहक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति नारी प्रधान है। घर में माताओं-बहनों के हाथ में पैसे आएं तो वे उन्हें परिवार की सुख समृद्धि में लगाती हैं। बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार कपास आधारित उद्योग में काम करेंगी तो उन्हें 5 हजार रुपए महीना अलग से दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हो रहा है। सामूहिक कन्यादान योजना में 55 हजार रुपए प्रति जोड़ा राशि दी जाती है।

सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार

सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में विवाह संस्कार सबसे बड़ा संस्कार है। यह परिवार में अमरता का संस्कार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पात्र हितग्राही परिवार की बेटियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करा रही है, जिससे वे पढ़-लिखकर प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में प्रदेश की 25 लाख बहनों को 111 करोड़ की राशि भी निरंतर भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रदेश की 7 लाख से अधिक हितग्राहियों बहनों को 385 करोड़ की राशि दी गई है।

 

खेती में महिलाओं की भागीदारी से सशक्त होगी अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में दूध का उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला है। गेहूं का समर्थन मूल्य भी 2700 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। खेती में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, गांव, किसान परिवार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था उतनी ही सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लिए फिर से सर्वे कराया जा रहा है, जिससे वंचित पात्र हितग्राहियों को भी पक्के मकान मिल पाएं। राज्य सरकार गांव-गांव तक नल जल योजना से शुद्ध पेय जल उपलब्ध करवा रही है।

 

Read Also- मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य : डॉ. यादव

 

धार्मिक पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा निमाड़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा दादा धूनीवाले दादा, क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा और सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की धरती है। राज्य सरकार ने टंट्या मामा के नाम पर खरगौन में विश्वविद्यालय स्थापित किया। साथ ही जनजातीय महापुरुषों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रमों की रचना भी की है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा और निमांड़ अंचल की पहचान है। उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ सहित अनेक मंदिरों को भव्यता प्रदान की। बहुत जल्द खंडवा से ओंकारेश्वर और ओंकारेश्वर-इंदौर के बीच नई रेल लाइन की शुरुआत होगी। निमाड़ की कनेक्टिविटी इंदौर और दिल्ली-मुंबई से बढ़ जाएगी।

औद्योगिक विकास के साथ निमाड़ अंचल भी समृद्ध होगा। बाबा ममलेश्वर धाम (ओंकारेश्वर) को विकसित करने के लिए 300 करोड़ लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां एकात्म धाम, स्टैच्यू ऑफ वननेस, संत सिंगाजी धाम के विकास कार्यों के पूर्ण होने पर निमाड़ अंचल धार्मिक पर्यटन का अद्भुत केंद्र बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक कल्याण वर्ष में खंडवा जिले के लिए सुक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना, पंधाना में “एक जिला-एक उत्पाद” योजना में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट और पंधाना तालाब नगर परिषद को हस्तांतरण करने की घोषणा की।

 

खंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य जारी

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पंधाना विधानसभा में 1526 करोड़ लागत की खंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य जारी है। इससे अनेक गांवों के किसान सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होंगे। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का किसान समृद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भूमि-पूजन कर खंडवा नगर निगम को नई सीवरेज परियोजना, पंधाना में बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं रैन बसेरा की सौगात दी है। विधायक छाया गोविंद मोरे ने कहा कि पंधाना को नई सिंचाई परियोजना की सौगात मिलने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में खंडवा के विकास को नए दिशा मिल रही है। पंधाना विधानसभा में प्याज की अच्छी खेती होती है।

Tags: Ladali BahenaLadli Behna Yojanaminister leftMP newsmp news in hindimp samacharMP Viral Newssome filled their pocketssome took away in their fistssupporters pounced on cashews and almondsलाड़ली बहना योजना
ADVERTISEMENT
Previous Post

Elon Musk Starlink: एक करोड़ लोग चला रहे एलन मस्क (Elon Musk ) का इंटरनेट, हर रोज जुड़ रहे 19 हजार नए ग्राहक

Next Post

साई पल्लवी एक दिन पोस्टर रिलीज: बॉलीवुड में साई पल्लवी की एंट्री, जुनैद के साथ रोमांस से लेकर रामायण तक का शानदार सफर

Next Post
साई पल्लवी एक दिन पोस्टर रिलीज

साई पल्लवी एक दिन पोस्टर रिलीज: बॉलीवुड में साई पल्लवी की एंट्री, जुनैद के साथ रोमांस से लेकर रामायण तक का शानदार सफर

फरहाना भट्ट म्यूजिक वीडियो

फरहाना भट्ट म्यूजिक वीडियो: बिग बॉस 19 के दुश्मन बने वैलेंटाइन कपल, ‘यहीं गुज़ार दूँ’ म्यूज़िक वीडियो रिलीज़

Recent Posts

  • टॉयलेट में जोर लगाने के बाद महिला 10 साल की यादें भूली, इंटरनेट बोला- Memory Dump सच हो गया
  • ketu gochar 2026 : केतु करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की होगी बंपर कमाई, जानें कौन सी हैं वो?
  • Tulsi Worship : तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से बदल जाएगी किस्मत, जानें किस दिन चढ़ाना होता है सबसे शुभ?
  • Simple Ultra electric scooter लॉन्च: 400KM रेंज के साथ मार्केट में मचाया तहलका
  • Rashmika Mandanna के 5 सबसे हॉट और बोल्ड लुक्स जो इंटरनेट पर छा गए

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.