• Latest
  • Trending
  • All
The strike against the labor law

Labor Law Strike: लेबर लॉ के खिलाफ हड़ताल का मप्र मिला-जुला असर

February 12, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

Labor Law Strike: लेबर लॉ के खिलाफ हड़ताल का मप्र मिला-जुला असर

Manohar Pal by Manohar Pal
February 12, 2026
in Madhya Pradesh, State
The strike against the labor law

The strike against the labor law

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Labor Law Strike: सांकेतिक प्रदर्शन कर काम पर लौटे कर्मचारी

भोपाल। लेबर लॉ के खिलाफ मप्र सहित देशभर में कर्मचारी हड़ताल (Labor Law Strike) पर हैं। मप्र में इसका असर मिलता-जुलता दिखाई दिया। जबलपुर और इटारसी में डिफेंस फैक्टरियों के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन ​​किया। इटारसी में एक घंटा विरोध करने के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। हालांकि, इन जगह स्कूल, कॉलेज और बाजार खुले हुए हैं। हड़ताल में ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा- आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल के संगठन शामिल हैं।

मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, हड़ताल में सरकारी के साथ प्राइवेट बैंक भी शामिल होंगे। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है, लेकिन वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं रहेगा।
हड़ताल का असर बीमा सेक्टर पर भी पड़ेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। वहीं, बीएसएनएल-डाक विभाग में भी हड़ताल का असर दिखाई देगा।

Read Also- बजट सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त करने की मांग, पीसीसी चीफ पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र

संगठनों की प्रमुख मांगें

  • चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) और उनसे जुड़े नियमों को रद्द करने की मांग।
  • ड्राफ्ट सीड बिल को वापस लेने की मांग।
  • बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करने की मांग।
  • SHANTI Act (न्यूक्लियर एनर्जी से संबंधित कानून) को वापस लेने की मांग।
  • मनरेगा की बहाली की मांग।
  • विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 को रद्द करने की मांग।

भोपाल में पीएनबी के सामने प्रदर्शन

भोपाल के पंजाब नेशनल बैंक के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

RelatedPosts

MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
Congress Protest

Congress Protest: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, कई कांग्रेस नेता अरेस्ट

May 7, 2026
फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

May 6, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026

इंदौर में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ इंदौर में आशा, उषा और परिवेशक कर्मचारियों ने अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति के बैनर तले गांधी हॉल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की।

strike against the labor law
strike against the labor law

कर्मचारियों का कहना है कि नई नीतियों से उनके अधिकार और रोजगार की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उज्जैन में सीटू का प्रदर्शन, टावर चौक पर रैली और नारेबाजी

उज्जैन के टावर चौक पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में एलआईसी, आयकर, बीएसएनएल, एमआर यूनियन, संयुक्त ट्रेड यूनियन और आंगनवाड़ी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

केंद्रीय नीतियों के विरोध में कटनी आयुध निर्माणी में गूंजा इंकलाब

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर कटनी ऑर्डनेंस फैक्टरी के कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। गुरुवार को विभिन्न श्रमिक यूनियनों और केंद्रीय महासंघों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की मौजूदा नीतियों को विनाशकारी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

यूनियनों का आरोप है कि सरकार की नीतियां श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं और कार्यस्थल की सुरक्षा व अधिकारों को खतरे में डाल रही हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण निर्माणी परिसर में दिनभर गहमा गहमी बनी रही और श्रमिकों ने दो टूक शब्दों में अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

 

ट्रेड यूनियनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष बोले- सरकार कर्मचारी विरोधी है

रतलाम ट्रेड यूनियनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वर लाल पुरोहित ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। जबरन काला कानून को थोप कर कर्मचारियों का हनन कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार 36 प्रतिशत पर बनी है। सरकारों की हठधर्मिता के कारण कर्मचारी अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे है। समय आने पर सरकार को बताया जाएगा।

हरदा में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

हरदा में स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों के कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इससे बैंकिंग सेक्टर की सेवाएं प्रभावित हैं। ग्राहकों को लेन देन में परेशानी हो रही है।

 

रतलाम में कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रतलाम में श्रम संगठनों के आह्वान पर रतलाम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त समिति ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संयुक्त समिति ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पेंशनर्स एसोसिएशन के कीर्ति शर्मा ने कहा सरकार जबरन कर्मचारियों पर काला कानून थोप रही है। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं। सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो आगामी चुनाव में उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

इटारसी ऑर्डनेंस फैक्टरी में AIDEF की हड़ताल, एक घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन

इटारसी में ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के आह्वान पर गुरुवार को इटारसी स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी के कर्मचारियों ने एक घंटे का काम का बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में फैक्टरी परिसर में प्रदर्शन भी किया।

देशव्यापी हड़ताल के तहत आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए यह प्रतीकात्मक हड़ताल की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्वालियर में नहीं दिखा बंद का असर

ग्वालियर में भी बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह से ही लोग अपने-अपने काम पर निकल गए हैं, वहीं व्यापारियों का कहना है कि वे अपने समय पर बाजार खोल देंगे।

 

Read Also- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे होंगे सिंहस्थ के सभी विकास कार्य, करोड़ों श्रद्धालु शिप्रा में लगाएंगे आस्था की डुबकी

जबलपुर में नहीं दिख रहा बंद का असर

जबलपुर के गोरखपुर (छोटी लाइन) चौराहे पर दिहाड़ी मजदूर काम के इंतज़ार में खड़े हैं। बस रोजाना की तरह संचालित हो रही हैं। भारत बंद का असर नहीं दिखाई दे रहा है।

 

नए श्रम कानून के खिलाफ जबलपुर की डिफेंस फैक्टरियों में प्रदर्शन

केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के विरोध (Labor Law Strike) में जबलपुर की सभी डिफेंस फैक्टरियों में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के बैनर तले आयुध निर्माणी खमरिया, व्हीकल फैक्टरी, गन गैरिज और आर्डनेंस फैक्टरी के कर्मचारियों ने विरोध जताया। खमरिया आयुध निर्माणी में कर्मचारी एक घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचे।

 

Tags: AITUCAIUTUCbankbhopal newsBSNL organizationscentral employeesCITUHMSInsuranceINTUCLabor Law StrikeLabor Law Strike in indiaLabor Law Strike in MPMadhya Pradesh Labor Law StrikeMixed Impact of Strike Against Labor LawsThe strike against the labor lawमप्र मिला-जुला असरलेबर लॉ के खिलाफ हड़ताल
ADVERTISEMENT
Previous Post

MP Budget Session: बजट सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त करने की मांग, पीसीसी चीफ पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र

Next Post

हग डे 2026: महत्व, खूबसूरत कोट्स और इसे मनाने के खास तरीके

Next Post
हग डे

हग डे 2026: महत्व, खूबसूरत कोट्स और इसे मनाने के खास तरीके

एयर इंडिया अहमदाबाद प्लेन क्रैश 2025

एयर इंडिया अहमदाबाद प्लेन क्रैश 2025 : एयर इंडिया AI-171 क्रैश पर नया ट्विस्ट, क्या सचमुच जानबूझकर बंद कर दिए गए थे इंजन??

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.