• Latest
  • Trending
  • All
Gadchiroli Encounter

Encounter in Gadchiroli : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

February 6, 2026
'Bhavantar' on Mustard

Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी

March 12, 2026
Benefits of Eating Chickpeas

Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू

March 12, 2026
शादी के बाद विवाद में आईं रश्मिका मंदाना

मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

March 12, 2026
2026 ईद कब है

2026 ईद कब है: इस दिन दिखेगा ईद का चांद, भारत और सऊदी अरब में मीठी ईद मनाने की तारीख

March 12, 2026
हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत – टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल

March 12, 2026
LPG Gas cylinder

LPG ने निकाला लोगों का दम, एमपी में सिर्फ 15% LPG, वह भी इमरजेंसी के लिए

March 12, 2026
Benefits of Moringa

Benefits of Moringa: सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है मोरिंगा, इस विटामिन की है भरमार

March 12, 2026
Charlotte Angie

Charlotte Angie : मशहूर पोर्न स्टार, एडल्ट वीडियो शूट, हत्या, 2 महीने तक फ्रिज में रखा शव! 12 टैटू ने खोला राज जानिए कत्ल की पूरी कहानी!!

March 12, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave: मप्र में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, मार्च के महीने में पारा 40 डिग्री पार

March 12, 2026
Vitamin D

Vitamin D: विटामिन D की कमी होने पर हो सकती है बड़ी समस्या, दिखने लगते हैं ये लक्षण

March 12, 2026
कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले ने बॉयफ्रेंड फारमान खान से की इंटरफेथ शादी

कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले ने बॉयफ्रेंड फारमान खान से की इंटरफेथ शादी, परिवार के विरोध के बाद केरल में रचाई शादी

March 12, 2026
LPG के बाद अब इंटरनेट संकट

LPG के बाद अब इंटरनेट संकट : मिडिल ईस्ट तनाव- LPG की कमी से क्या सच में बंद हो जाएंगे मोबाइल नेटवर्क?

March 11, 2026
Thursday, March 12, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Chhattisgarh

Encounter in Gadchiroli : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Manohar Pal by Manohar Pal
February 6, 2026
in Chhattisgarh, News, State
Gadchiroli Encounter

Gadchiroli Encounter

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

एक घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया अस्पताल, सर्चिंग जारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter in Gadchiroli) हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया है। मौके से एक AK-47 और एक SLR राइफल बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली (Encounter in Gadchiroli) जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र का है।

घायल जवान ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

6 फरवरी की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में सर्चिंग पर निकली फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सी-60 के जवान, कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा है।

Encounter in Gadchiroli

एक दिन पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर (Encounter on the Chhattisgarh-Telangana border)

एक दिन पहले 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर किया था। उधम सिंह 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था। जहां नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे।
DVCM उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जगरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर था। इस पर 8 लाख का इनाम था।

Read Also- किसानों को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

एक साल में 232 नक्सली (Naxalites) मारे गए

  • बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 163 माओवादी मारे गए, वहीं, 2026 में अब तक 11 माओवादी ढेर चुके हैं।
  • जनवरी 2024 से अब तक जिले में 232 नक्सली मारे गए, 1163 गिरफ्तार हुए और 888 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।

दो नक्सल कैंप ध्वस्त

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद भामरागड के एसडीपीओ के नेतृत्व में सी-60 की 14 यूनिट्स को गढ़चिरौली और नारायणपुर सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

गढ़चिरौली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो बड़े कैंपों को तबाह कर दिया। वहां से भारी मात्रा में राशन और नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

 

इन टॉप नक्सलियों की तलाश में पुलिस

1 – थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी (61)

देवजी तेलंगाना का रहने वाला है। बसवाराजू के एनकाउंटर के बाद नक्सल संगठन ने थिप्परी तिरुपति को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया है। ये नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर भी है।
वर्तमान में नक्सल संगठन का सबसे टॉप लीडर यही है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। इसपर सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित है।

2. मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति (74)

गणपति भी तेलंगाना का रहने वाला है। बसवाराजू से पहले ये ही नक्सल संगठन का महासचिव था। हालांकि, बीमारी और बढ़ती उम्र के चलते इसने करीब 4-5 साल पहले ही संगठन के इस सबसे बड़े पद को छोड़ दिया था। जिसके बाद बसवाराजू को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। इसपर भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

Read Also- इंदौर में दूषित पानी से नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब 33वीं मौत

3. मिशिर बेसरा उर्फ भास्कर (62)

भास्कर झारखंड का रहने वाला है। वर्तमान में नक्सलियों का पोलित ब्यूरो मेंबर है। साथ ही ERB का इंचार्ज है। इसपर भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

4. पापा राव उर्फ मंगू (56)

पापाराव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है।

पापाराव अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है, इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर निकला है। इसी इसने सरेंडर कर दिया या फिर एनकाउंटर में मारा गया तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी।

 

Tags: 3 Naxalites killedChhattisgarh-Maharashtra borderEncounter in GadchiroliGadchiroliNaxali EncounterNaxalitesone jawan martyredगढ़चिरौली में एनकाउंटरछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डरनक्सली

Recent Posts

  • Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी
  • Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू
  • मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
  • 2026 ईद कब है: इस दिन दिखेगा ईद का चांद, भारत और सऊदी अरब में मीठी ईद मनाने की तारीख
  • हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत – टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.