ग्वालियर। ग्वालियर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनते हुए विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव कैंसिल कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे।
रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने 2024 के उपचुनाव के नॉमिनेशन में अपने खिलाफ क्रिमिनल केस का पूरा खुलासा नहीं किया था। मुकेश ने चार क्रिमिनल केस का खुलासा किया था, जबकि दो को छिपाया था।
याचिका में रावत ने मल्होत्रा के खिलाफ सभी छह क्रिमिनल केस की जानकारी दी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि रामनिवास रावत उपचुनाव में दूसरे नंबर पर आए थे, इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव कैंसिल किया जाता है। रावत को विजयपुर का MLA भी घोषित किया जाता है।
मल्होत्रा के वकील ने कहा- हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
मुकेश मल्होत्रा के वकील, प्रतीप बिसोरिया ने कहा कि BJP कैंडिडेट राम निवास रावत की फाइल की गई पिटीशन में दो मामलों में जानकारी छिपाने का आरोप है। एक का सेटलमेंट हो गया था और दूसरे में आरोपों के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप था।
कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जानकारी छिपाने के दो मामलों में चुनाव रद्द कर दिया गया है। हमने एक एप्लीकेशन फाइल की है जिसमें कहा गया है कि हमें अपील करने का हक है। जब तक हम अपील करते हैं, इस ऑर्डर पर 15 दिन के लिए रोक लगाई जानी चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।

रावत ने कहा- नॉमिनेशन में जानकारी देना कैंडिडेट की ज़िम्मेदारी
राम निवास रावत ने कहा कि मैं हाई कोर्ट के ऑर्डर को कोर्ट द्वारा लागू किए गए इलेक्शन रिफॉर्म्स के अनुसार, नॉमिनेशन में जानकारी देना कैंडिडेट की ज़िम्मेदारी मानता हूं। उन्होंने अपने एफिडेविट में क्रिमिनल जानकारी छिपाई थी। इसलिए, उनके खिलाफ पिटीशन फाइल की गई थी, और आज फैसला आया।” उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा ने दो क्रिमिनल केस के बारे में जानकारी छिपाई थी। उन्होंने यह भी छिपाया कि उन पर एक क्राइम का चार्ज लगा है। वह सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। यह उनका ज्यूडिशियल हक है। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है।
रामनिवास रावत के सपोर्टर्स ने फोड़े पटाखे
कोर्ट के फैसले के बाद, विजयपुर में रामनिवास रावत के सपोर्टर्स ने पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। इस बीच, मुकेश मल्होत्रा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि BJP हाई कोर्ट के अहम फैसले का स्वागत करती है।
Read Also- मप्र में भट्टी की तरह तपने लगा मार्च का महीना, इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे ज़्यादा गर्म
जीतू पटवारी बोले – हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और इंसाफ लेंगे
कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एक साल पहले विजयपुर की जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था। जनता ने मुकेश मल्होत्रा को भारी अंतर से जिताया था। हम फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
पटवारी ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। अगर चुनाव होते भी हैं, तो जितने वोटों से रामनिवास रावत हारे थे, उतने ही वोटों से हारेंगे। हम उन्हें फिर से दोगुने वोटों से हराएंगे। विजयपुर की जनता रावत और BJP को फिर से हराने के लिए तैयार है।
मुकेश ने 7,364 वोटों से जीता था उपचुनाव
बता दें कि विजयपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। MLA राम निवास रावत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद BJP ने रावत को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा। हालांकि, रावत चुनाव हार गए। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा 7,364 वोटों से जीते। इसके बाद रावत ने मुकेश पर झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाते हुए केस किया।













