• Latest
  • Trending
  • All
AAP Leader Shot Dead in Punjab

AAP Leader Shot Dead: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं

April 10, 2026
Mango For Diabetes

Mango For Diabetes: क्या डायबिटीज़ के मरीज़ खा सकते हैं आम? जानिए क्या है सही तरीका

April 21, 2026
Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7

Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 भारत में लॉन्च – 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा

April 21, 2026
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ रैपिडो वाला वीडियो, लड़की और ड्राइवर की चैट ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ रैपिडो वाला वीडियो, लड़की और ड्राइवर की चैट ने मचाया बवाल

April 21, 2026
अनाया बांगड़

संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ की ‘नई जिंदगी’: जेंडर सर्जरी के दर्द को मात देकर शुरू किया वर्कआउट, वायरल हुआ नया लुक

April 21, 2026
Health Tips

Health Tips : उम्र बढ़ने के साथ कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, घुटने भी हो जाते हैं कमजोर, जानें मजबूत रखने के उपाय?

April 21, 2026
SRH और DC

SRH vs DC IPL 2026 Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

April 21, 2026
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त कब आएगी? जानें ₹2000 की अगली किस्त का लेटेस्ट अपडेट

April 21, 2026
Shani Dhaiya

Shani Dhaiya : शनि के चाल बदलते ही इन दो राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या, इन्हें मिलेगा छुटकारा, जान लें क्या है खतरा?

April 21, 2026
Budhaditya Rajyog

Budhaditya Rajyog : बुधादित्य राजयोग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें किन्हें मिलेगा जबरदस्त लाभ?

April 21, 2026
UMANG ऐप से PF बैलेंस कैसे चेक करें

UMANG ऐप से PF बैलेंस कैसे चेक करें? आसान तरीका बिना पासवर्ड और कैप्चा के

April 21, 2026
LSG vs RR

LSG vs RR मैच 32 IPL 2026: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, ड्रीम11 टीम और मैच प्रेडिक्शन

April 21, 2026
मऊगंज वायरल वीडियो

मऊगंज वायरल वीडियो मामला: विनोद मिश्रा को लेकर बढ़ी चर्चा, क्या है पूरी सच्चाई?

April 21, 2026
Tuesday, April 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State

AAP Leader Shot Dead: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं

Manohar Pal by Manohar Pal
April 10, 2026
in State
AAP Leader Shot Dead in Punjab

AAP Leader Shot Dead in Punjab

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, कत्ल की CCTV फुटेज सामने आई

जालंधर। पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय (AAP Leader Shot Dead) की शुक्रवार (6 फरवरी) सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय (Lucky Oberoi) मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। ओबेरॉय 53 साल के थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।

परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया।

Read Also- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

RelatedPosts

MP Heatwave

MP Heatwave : मध्य प्रदेश में सूर्यदेव उगल रहे आग, पारा 43 डिग्री पार, 20 ज़िलों में लू का अलर्ट

April 17, 2026
MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

MP Board Result 2026: 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, आदिवासी इलाकों ने रचा इतिहास

April 16, 2026
MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026

MP बोर्ड फ्री स्कूटी योजना 2026: 12th टॉपर छात्राओं को फ्री स्कूटी…जाने कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

April 15, 2026
MP Board

MP बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे : 76% छात्र पास, छात्राओं ने एक बार फिर मारी बाजी

April 15, 2026

एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है। ओबेरॉय आम आदमी पार्टी (AAP) से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। उनका 5 दिन पहले ही बर्थडे था। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंगस्टर शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी। लक्की ओबेरॉय के साथ खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर झगड़ा चल रहा था।

AAP Leader Shot Dead

AAP नेता की रेकी कर रहे थे हमलावर

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या पूरी रेकी करने के बाद की गई है। हमलावरों ने पहले पता किया कि लक्की रोजाना सुबह 7 बजे के आसपास गुरुद्वारे आते हैं। हमलावरों को उनकी थार के बारे में भी पता था। इसलिए वह लक्की ओबेरॉय का पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे। लक्की ओबेरॉय जब गुरुद्वारे के अंदर चले गए तो बाहर उनका इंतजार करने लगे।

 

निकलकर भाग न सकें, इसिलए थार में बैठने का इंतजार किया

पुलिस जांच के मुताबिक हमलावरों ने गुरुद्वारे से बाहर आने के बाद लक्की का थार में बैठने तक इंतजार किया। इसकी वजह ये थी कि अगर बाहर फायरिंग करते तो लक्की भागकर गुरुद्वारे के अंदर या आसपास किसी और जगह जा सकते थे। मगर, जब वे थार के भीतर बैठ गए तो वहां से निकलकर भागने के लिए उन्हें मौका नहीं मिला। इसी वजह से हमलावर उनका कत्ल करने में कामयाब रहे।

 

गैंगस्टरों की तरह पूरी प्लानिंग के साथ वारदात की

पुलिस को शक है कि यह टारगेट किलिंग है, जिसके पीछे गैंगस्टर हो सकते हैं। लक्की ओबेरॉय के मर्डर को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। हमलावरों ने न केवल टारगेट हिट करने के लिए पूरी तैयारी की थी बल्कि उसके बाद फरारी के रास्ते भी ढूंढ रखे थे।

Read Also- इंदौर में दूषित पानी से नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब 33वीं मौत

शेरू ग्रुप ने 25 दिसंबर को धमकी दी थी

AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा- जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं।

 

पंजाब को मजबूत CM की जरूरत : कांग्रेस सांसद

अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोजाना बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। औजला ने कहा कि पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी बराबर का दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

 

Tags: aam admi partyAAPAAP Leader Shot Deadआम आदमी पार्टीजालंधरनेता की गोली मारकर हत्यापंजाब
ADVERTISEMENT
Previous Post

Encounter in Gadchiroli : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Next Post

इंग्लैंड vs भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल 2026, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

Next Post
इंग्लैंड vs भारत अंडर-19

इंग्लैंड vs भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल 2026, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

वैलेंटाइन वीक 2026

वैलेंटाइन वीक 2026: तारीखें, महत्व और प्यार भरा हफ्ता

Recent Posts

  • Mango For Diabetes: क्या डायबिटीज़ के मरीज़ खा सकते हैं आम? जानिए क्या है सही तरीका
  • Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 भारत में लॉन्च – 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा
  • सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ रैपिडो वाला वीडियो, लड़की और ड्राइवर की चैट ने मचाया बवाल
  • संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ की ‘नई जिंदगी’: जेंडर सर्जरी के दर्द को मात देकर शुरू किया वर्कआउट, वायरल हुआ नया लुक
  • Health Tips : उम्र बढ़ने के साथ कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, घुटने भी हो जाते हैं कमजोर, जानें मजबूत रखने के उपाय?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.