• Latest
  • Trending
  • All
मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर टिप्पणी का मामले में जल्द होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी मुश्किलें

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर टिप्पणी का मामले में जल्द होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी मुश्किलें

February 4, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया पर टिप्पणी का मामले में जल्द होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी मुश्किलें

Manohar Pal by Manohar Pal
February 4, 2026
in Madhya Pradesh, State
Minister Vijay Shahs comments on Colonel Sophia
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

9 फरवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान देने के मामले राज्य सरकार जल्द फैसला करेगी। संविधान एक्सपर्ट भी मानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है तो सरकार को अभियोजन का फैसला करना ही होगा। दूसरी ओर मोहन यादव सरकार और बीजेपी प्रदेश संगठन को इस मामले को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। सरकार के आला अफसरों की मानें तो इस मामले में कुछ न कुछ जल्द होने वाला है। सरकार सभी परिस्थितियों पर विचार कर रही है और केंद्रीय नेतृत्व को सभी तरह के हालातों से अवगत करा दिया है।

अफसरों का भी कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान भी इस मामले में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की है और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के आधार पर आगे की कार्यवाही के लिए कहा है।

 

RelatedPosts

MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
Congress Protest

Congress Protest: किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, कई कांग्रेस नेता अरेस्ट

May 7, 2026
फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

फिर कलंकित हुई राजधानी, 75 साल के पड़ोसी वकील ने डिफेंस ऑफिसर की 5 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

May 6, 2026
MP Mausam

MP के कई जिलों में भरी दोपहरी में बारिश, बालाघाट में पेड़ उखड़े और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

May 2, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी को राज्य सरकार को दिया था निर्देश

चूंकि पूरा मामला कैबिनेट मंत्री की अभियोजन स्वीकृति का है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन जरूरी है, इसलिए फैसला मुख्यमंत्री को ही लेना है। सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई निर्देश नहीं आए हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि विजय शाह के विरुद्ध एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर लंबित अभियोजन स्वीकृति पर दो सप्ताह के अंदर निर्णय लिया जाए। यह अवधि 2 फरवरी को पूरी हो गई है लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

इधर इस मामले में विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव और संविधान विशेषज्ञ भगवान देव इसराणी का कहना है कि सरकार को फैसला तो लेना ही पड़ेगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मामला है और कोर्ट ने अभियोजन स्वीकृति देने को कहा है तो देना भी पड़ेगा। यह अलग बात है कि अभी दो तीन का वक्त है तो सरकार सभी पक्षों पर विचार कर रही होगी।

Read Also- मोहन कैबिनेट : सरदार सरोवर बांध के विस्थापित बनेंगे पट्टे की जमीन के स्थाई मालिक

9 फरवरी को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सरकार के सूत्रों को कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 9 फरवरी को है, लेकिन कार्यदिवस के आधार पर 2 सप्ताह की मोहलत 5 फरवरी तक है। इसलिए सरकार के पास अभी 3 दिन का वक्त है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी 6 माह पहले ही अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज चुकी है। रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि के साथ ही मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने की सिफारिश की गई है।

 

कर्नल सोफिया अपमान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री को लगाई थी फटकार

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए शाह की ऑनलाइन माफी पर कोर्ट ने कहा था कि इसमें अब बहुत देर हो गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर 2 हफ्ते के भीतर फैसला लें।

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि राज्य सरकार विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट पर कई महीनों से कोई फैसला नहीं ले रही है। जबकि विशेष जांच दल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

 

महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा- सेना की अधिकारी, देश की बेटी और राष्ट्र के सम्मान पर हमला हुआ, लेकिन भाजपा सरकार महीनों तक SIT की रिपोर्ट दबाए बैठी रही। यह कोई एक बयान नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में पनपती असंवेदनशील और घृणित मानसिकता का उदाहरण है।

देश की सुरक्षा में तैनात हमारी बहन के प्रति ऐसी ओछी सोच रखने वाले मंत्री विजय शाह से मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा लेकर पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करना चाहिए। देश की सेना और महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं। कानून सबके लिए बराबर है, मंत्री के लिए भी।

Read Also- करी पत्ता घर पर लगाना बेहद आसान, जानें इसके तरीके

विजय शाह ने पिछले साल महू में दिया था बयान

11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था- ‘उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।’

शाह ने आगे कहा- ‘अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।’

Tags: A decision in the case concerning Minister Vijay ShahColonel SophiaMinister Vijay ShahMP Minister Vijay ShahMP newsmp samacharSupreme Courtकर्नल सोफिया कुरैशीमंत्री विजय शाहसुप्रीम कोर्ट
ADVERTISEMENT
Previous Post

बंद कमरों में देखा जाने वाला पोर्न कितना बड़ा कारोबार है? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

Next Post

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज़ मैच

Next Post
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज़ मैच

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज़ मैच

कौन करता है ऑनलाइन पोर्न पर राज? ‘Hot Money’ पॉडकास्ट का बड़ा खुलासा

कौन करता है ऑनलाइन पोर्न पर राज? ‘Hot Money’ पॉडकास्ट का बड़ा खुलासा

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.