WPL 2026 DC W vs GG W Live Scores: महिला प्रीमियर लीग 2026 अपने चौथे मुकाबले में पहुंच चुका है। यह मुकाबला 11 जनवरी 2026 रविवार के दिन DC W और GG W के बीच होने वाला है। अब यह मुकाबला केवल दो टीमों के बीच की जंग नहीं बल्कि आत्मविश्वास, रणनीति और प्वाइंट्स टेबल की लड़ाई में बदल चुका है। जी हां दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच इसीलिए खास है क्योंकि अब वह यहां से अपनी पहली जीत सुनिश्चित करना चाहेगी तो वही गुजरात जायन्ट्स इस मैच में जीतने की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
यह मुकाबला नवी मुंबई के डी.वाई. पाटील स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम अपने तेज पिच और बड़े स्कोर के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में यह चौथा मैच भी कप्तानों की रणनीति और चाल का एक जीता जाता उदाहरण बनेगा। इस मैच में एक तरफ शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स जैसे आक्रामक बल्लेबाजों का जौहर देखने को मिलेगा तो दूसरी और एशले गार्डनर और सोफी डिवाइन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन टीम को मजबूती प्रदान करेगा।
WPL 2026 : पिच रिपोर्ट और मौसम
डी. वाई. पाटील स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। यह पिच T20 मैच में हमेशा बड़े स्कोर्स बनाने का अवसर देती है। ऐसे में आज के मैच में यदि टॉस जीतने वाली टीम ने बल्लेबाजी चुनी और शुरुआती ओवरों में फायदा उठाया तो काफी अच्छा स्कोर बनाया जा सकता है। साथ ही यह पिक्चर गेंदबाजी के लिए भी काफी परफेक्ट होती है। विकेट की स्थिति के मुताबिक स्पिन और धीमी गेंदबाजी यहां काफी प्रभावी साबित होती है। बात करें मौसम की तो क्रिकेट के लिए आज का मौसम एकदम सही है। हल्की ठंड के बीच शाम को खेल शुरू होगा। जहां बारिश और बादलों की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही।
WPL 2026 DC W vs GG W: टीम का विवरण
दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल ने इस सीजन की शुरुआत काफी चुनौती पूर्ण ढंग से कर दी है। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जहां उन्हें 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बहुत बड़ी सीख साबित हुई। अब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स के साथ होने वाला यह मैच किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगी। टीम की कप्तानी जेमिमा रॉड्रिग्स कर रही है। DC W संभावित Playing 11: शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वर्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मीनू मनी, मारीज़न कप, शिनेल हेनरी, स्नेह राना, अलाना किंग, तानिया भाटिया, अरुंधति रेड्डी
गुजरात जायन्ट्स: गुजरात जायन्ट्स ने इस सीजन की शुरुआत काफी मजबूती से की। उन्होंने पहले मैच में UP वॉरियर्स के खिलाफ जीत दर्ज की और इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया। टीम की कप्तानी एशले गार्डनर कर रही है जो खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। GG W संभावित Playing 11 : सोफी डिवाइन, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया व्हेयरहम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर
दोनों टीम के बीच अब तक के हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल ने 4 मैच जीते हैं और गुजरात जायन्ट्स ने केवल 1 ही जीत हासिल की है। हालांकि पिछली रणनीति के तुलना में इस बार गुजरात जायन्ट्स की रणनीति काफी बेहतर है। इस बार पिछले सीजन के आंकड़े लागू नहीं होंगे। हो सकता है इस बार गुजरात जायन्ट्स अपनी आत्मविश्वास और युवा टैलेंट के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दे।
क्या होगी खेल की रणनीति
दिल्ली कैपिटल्स (DC W) को बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामकता दिखानी होगी। खासकर शेफाली वर्मा जैसे खिलाड़ियों को, यदि दिल्ली कैपिटल को एक बार मजबूत शुरुआत मिल गई तो मध्यक्रम तक बड़ा स्कोर बन जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को भी स्पिन और यॉर्कर गेंदबाजी का टैलेंट दिखाना होगा।
वही गुजरात जायंट्स (GG W)को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतने के बाद इस मैच में भी आत्मविश्वास बरकरार रखना होगा। गुजरात जायन्ट्स के पास ऑल राउंडर खिलाड़ी भरपूर मात्रा में है। ऐसे में गुजरात जायंट्स शुरुआती ओवरों में ही दिल्ली कैपिटल्स के विकेट लेकर दबाव पैदा कर सकते हैं।
WPL 2026 DC W vs GG W: प्रिडिक्शन
दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी संतुलित रूप से खेलते हैं। लेकिन आज की मैच में GG W के जीत की संभावना ज्यादा दिखाई देती है, क्योंकि गुजरात जायन्ट्स के खिलाड़ी काफी आत्मविश्वासी और मानसिक रूप से मजबूत हैं। हालांकि DC W इस बार आक्रामक रूप से खेल की शुरुआत करेगी। लेकिन फिर भी गुजरात जायन्ट्स की जीत की संभावना 60% तक है। हालांकि गुजरात जायन्ट्स को जीतने के लिए शुरुआती ओवरों में ही बेहतर परफॉर्म करना पड़ेगा।
कुल मिलाकर आज का मैच दिल्ली कैपिटल और गुजरात जायंट्स दोनों के लिए बेहद ही जरूरी मैच है। 11 जनवरी 2026 रविवार के दिन यह मैच डी. वाई. पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी, नवी मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय 7:00 बजे बताया जा रहा है। मैच को घर पर बैठकर देखने के शौकीन लोग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट और जिओ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।
Read More: WPL 2026 हरमनप्रीत बनाम जेमिमाह: MI का अनुभव या DC का जोश!! कौन मारेगा बाजी?











