20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहे बहिष्कार विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने खुलकर अपनी राय रखी है। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने पर नाराज़गी जताते हुए सुरेश रैना ने जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को जिम्मेदार ठहराया, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भी कड़ी चेतावनी दे डाली है। सुरेश रैना ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है, तो उसे ICC की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, पाकिस्तान को।

बांग्लादेश के हटने से शुरू हुआ विवाद

World Cup संकट में! ICC से नाराज़ बांग्लादेश का भारत को साफ इनकार

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने उसे T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल कर लिया। इस फैसले पर मीडिया से बातचीत में सुरेश रैना ने बांग्लादेश के दावों को खारिज करते हुए कहा की, बांग्लादेश के साथ जो कुछ भी हुआ, उसमें सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी। लेकिन मुझे लगता है गलती उनकी ही है।

क्या बांग्लादेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा icc में 

सुरेश रैना ने कहा कि अगर बांग्लादेश भारत आता है, तो टूर्नामेंट का मुकाबला और रोमांचक हो सकता था। पर बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत है। उनके स्पिनर भारतीय परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। भारत न आकर वे खुद ही बहुत कुछ खो रहे हैं।”

भारत में वर्ल्ड कप खेलना किसी त्योहार से कम नहीं

अपने अनुभव साझा करते हुए रैना ने कहा कि भारत में होने वाले बड़े टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए किसी त्योहार जैसे होते हैं। “मैंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2016 T20 वर्ल्ड कप भारत में खेले हैं। यहां का माहौल किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता। हर टीम को इसका हिस्सा बनना चाहिए।”

पाकिस्तान को सुरेश रैना की दो टूक चेतावनी

Pakistan T20 World Cup 2026 क्या पाकिस्तान करेगा बॉयकॉट ICC विवाद पर बड़ा अपडेट 1

ICC सख्त कदम उठाएगा: पाकिस्तान इस वक्त ‘सॉलिडैरिटी बॉयकॉट’ या आंशिक बहिष्कार पर विचार कर रहा है। इस पर रैना ने PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी को स्पष्ट संदेश दिया। जैसा कि ICC चेयरमैन ने कहा है, जो टीमें भारत नहीं आएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रैना ने कहा कि भारत में क्रिकेट का कमर्शियल और सांस्कृतिक महत्व इतना बड़ा है कि यहां न आना किसी भी बोर्ड के लिए घाटे का सौदा होगा।

फैंस और क्रिकेट – दोनों का नुकसान

रैना के मुताबिक, भारत मौजूदा चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 टीम है। ऐसे में टूर्नामेंट से दूर रहना सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि क्रिकेट और फैंस दोनों के साथ नाइंसाफी है। हालांकि, उन्होंने क्रिकेट के नजरिए से बांग्लादेश के बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बांग्लादेश की स्पिन अटैक उपमहाद्वीप में किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा होती।”

ICC की सख्त चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC ने बहिष्कार करने वाली टीमों के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि सदस्यता निलंबन जैसे कदम उठाने के संकेत दिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस मामले में 2 फरवरी (सोमवार) को अंतिम फैसला लेना है।

World Legends Pro T20 League पर क्या बोले रैना?

यह लीग सभी को एक साथ लाती है। खिलाड़ी खुलकर खेल रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन करने पर पूरा फोकस है। गोवा का माहौल शानदार है, स्टेडियम खूबसूरत है और दर्शकों की संख्या भी जबरदस्त है। सुरेश रैना के बयान साफ संकेत देते हैं कि T20 वर्ल्ड कप 2026 से दूरी बनाना किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है। ICC का रुख सख्त है और ऐसे में राजनीतिक फैसलों की कीमत क्रिकेट बोर्ड्स को चुकानी पड़ सकती है।