Sports

SL vs ENG: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में आज है काफी अहम मुकाबला, दोनों टीम के लिए मैच जीतना काफी जरूरी

SL vs ENG

SL vs ENG: आज 26 अक्टूबर 2023 को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 25वा मैच भारत के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होने वाला है और इस मैच को जीतना दोनों टीम के लिए काफी ज्यादा जरूरी है इसलिए यह मुकाबला काफी ज्यादा टक्कर भरा रहने वाला है क्योंकि आपको बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम सातवें नंबर पर है और अभी तक श्रीलंका ने इस वर्ल्ड कप में मात्र एक मैच ही जीता है और इंग्लैंड का भी कुछ ऐसा ही हाल है और इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में अभी आठवें स्थान पर है और उसने भी एक मैच जीता है और तीन मैच में इंग्लैंड को हार मिली है।

SL vs ENG मैच में इन प्लेयर्स का दिख सकता है शानदार प्रदर्शन

आज SL vs ENG मैच में दोनों ही टीम के पास काफी दमदार बल्लेबाज है लेकिन इंग्लैंड की टीम को पिछले दो मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के साथ ओपनर जॉनी बेयरस्टो और खतरनाक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में मधुशंका और रजिथा की सटीक गेंदबाजी देखने को मिल सकती है वही असलंका और सामाविक्रमा शानदार बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के बॉलर को परेशान कर सकते हैं।

SL vs ENG

यह भी पढ़े:- लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं Samsung का यह मोबाइल, जानिए इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में

दोनों टीम की रहेगी SL vs ENG मैच का नजर

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम SL vs ENG मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाली है क्योंकि यदि वह इस मैच को हार जाती है तो इस वर्ल्ड कप को जीतने का सपना उनका काफी मुश्किल भरा हो जाएगा और यदि आज का मैच इनमें से कोई भी टीम जीत जाती है तो वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें या छठवें नंबर पर आ सकती है और वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा थोड़ा कम हो सकता है।

यह भी पढ़े:- Bigg Boss के नए फैसले से अब फिर से होगा बवाल, जानिए बिग बॉस के नए फैसले के बारे में

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp