Sports

SA vs NED: आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी नीदरलैंड, क्या साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी से बच पाएगी नीदरलैंड?

SA vs NED

SA vs NED: आज साउथ अफ्रीका से नीदरलैंड भिड़ने वाली है और यह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 15वां मैच है जो भारत के एचपीसीए स्टेडियम में आज दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा वही आपको बता दे की इस वर्ल्ड कप के पॉइंट टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है वहीं नीदरलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है इसलिए नीदरलैंड के लिए यह मैच किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होने वाला है क्योंकि वैसे भी साउथ अफ्रीका के पास काफी घातक गेंदबाज है।

SA vs NED मैच में साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी से कैसे बचेगी नीदरलैंड

SA vs NED मैच में नीदरलैंड के बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि साउथ अफ्रीका के पास दुनिया के कई टॉप बॉलर्स है जिसमें कागिसो रबाडा का नाम सबसे पहले आता है और यह विश्व भर में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं

SA vs NED

इसी के साथ साउथ अफ्रीका के पास लूंगी एंगीडी और विलियम जैसे काफी बेहतरीन बॉलर भी मोजूद है लेकिन नीदरलैंड की टीम के पास भी दत्त, वैन मेकरण और वैन डर मरवे जैसे किफायती बॉलर मौजूद है जो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- इस सस्ती Car को खरीदने का बेहतरीन मौका, बुकिंग के बस इतने हफ्तों बाद मिल जाएगी डिलीवरी

साउथ अफ्रीका के डीकॉक दिखा सकते हैं आज जलवा

SA vs NED: साउथ अफ्रीका के लिए पिछले मैच के हीरो रहे डिकॉक इस मैच में भी अपना जलवा दिखा सकते हैं क्योंकि इस वर्ल्ड कप में यह बल्लेबाज काफी बेहतरीन फार्म में नजर आ रहे हैं इसी के साथ साउथ अफ्रीका के कप्तान बहुमा और डेविड मिलर भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं और इसी वजह से विन प्रेडिक्टर के अनुसार साउथ अफ्रीका के इस मैच को जीतने का चांस 93% है लेकिन फिर भी साउथ अफ्रीका को इस मैच में इतनी आसानी से जीत नहीं मिलेगी क्योंकि नीदरलैंड के पास वी सिंह और अकरमान जैसे बेहतरीन बल्लेबाज है।

यह भी पढ़े:- Australia ने रौंदा श्रीलंका को, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में जीता अपना पहला मैच

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp