• Latest
  • Trending
  • All
SA vs IND

SA vs IND: दोनों पारियों में 13 भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सके दहाई का स्कोर, इन 3 कारणों से हारी रोहित ब्रिगेड

December 29, 2023
Shahid Kapoor Kiara Advani

Shahid Kapoor Kiara Advani करेंगे रोमांस!! लव स्टोरी या इमोशनल ट्विस्ट? फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज

May 8, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

SA vs IND: दोनों पारियों में 13 भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सके दहाई का स्कोर, इन 3 कारणों से हारी रोहित ब्रिगेड

Mantu Singh by Mantu Singh
December 29, 2023
in Sports
SA vs IND
1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

SA vs IND: भारत और साउथ अफ्रीका (India and South Africa)के बीच 26 दिसंबर को सेंचुरियमें(centurion) शुरू हुआ टेस्ट मैच 28 दिसंबर को ही महज (merely)तीनों के अंदर खत्म (End)हो गया, इस दौरान इस टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बने. खास बात यह रही कि ये दोनों देशों के बीच उन टेस्ट में शामिल हो गया, जो सबसे कम अवध‍ि में खत्म हुआ हो. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट महज तीनों दिनों के अंदर खत्म हो गया. इस टेस्ट मैच की शुरुआत 26 दिसंबर को हुई और 28 दिसंबर आते-आते टीम इंडिया धड़ाम हो गई।

SA vs IND Test Match

साउथ अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से रौंद दिया. अब दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन(SA vs IND) में होगा. ध्यान रहे कि साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस टेस्ट मैच में हार के बावजूद टीम इंडिया के ल‍िहाज से कई शर्मनाक रिकॉर्डों की झड़ी लग गई. आइए आपको बताते हैं ऐसे ही रिकॉर्डों के बारे में…

🇿🇦THE PROTEAS LEAD THE FREEDOM SERIES

A mammoth all-round effort from the Proteas to take a 1-0 lead in the #Betway Test Series🇿🇦🇮🇳

What a victory by the boys 💪😅

The Final Frontier Continues 😎#WozaNawe #BePartOfIt #SAvIND pic.twitter.com/MFWVAgphxS

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) December 28, 2023

RelatedPosts

DC vs KKR

DC vs KKR IPL 2026 Match 51: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और Dream11 टीम सुझाव

May 7, 2026
LSG vs RCB

LSG vs RCB IPL 2026 मैच: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, मौसम और भविष्यवाणी

May 6, 2026
MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement IPL 2026: क्या 18 मई को होगा ‘थाला’ का आखिरी मुकाबला? चेपॉक में विदाई की चर्चा तेज!

May 6, 2026
SRH vs PBKS

SRH vs PBKS IPL 2026 Match 49: पिच रिपोर्ट, ड्रीम11 टीम, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

May 5, 2026

भारत की पारी और 32 रनों से हार रोहित की कप्तानी में पहली हार है. वहीं 2015 की शुरुआत के बाद तीसरी बार ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया पारी से हारी हो, वहीं जनवरी 2011 के बाद पहली बार टीम इंडिया पारी से हार गई।

सेंचुरियन टेस्ट में कुल मिलाकर 1263 गेंदें फेंकी गईं, इस वजह से यह दक्षिण अफ्रीका(SA vs IND) और भारत के बीच सबसे कम समय में पूरा हुआ टेस्ट बन गया. पिछला सबसे छोटा टेस्ट 2019 में रांची टेस्ट था, जिसमें कुल 1325 गेंदें फेंकी गई थीं।

वहीं अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2 पारियों की जीत दर्ज की है, खास बात यह रही कि ये दोनों ही जीत सेंचुरियन के मैदान पर आई हैं. पहली बार 2010 में ऐसा हुआ था, तब उन्होंने एक पारी और 25 रन से जीत हासिल की थी।

इसके इतर सेंचुरियन टेस्ट में भारत पर अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त हासिल की. पारी की हार का सामना करते हुए यह टीम इंडिया के इस ल‍िहाज से यहां चौथी सबसे कम बढ़त थी, जब उन्हें इस तरह की हार का सामना करना पड़ा हो।

यह भी पढ़ें | संसद सुरक्षा मामला: आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराना चाहती है पुलिस, कोर्ट में दी अर्जी

वहीं 40 वर्षों में यह पहली बार हुआ कि पहली पारी के बाद 200 रन से कम पीछे रहने के बावजूद टीम इंडिया एक पारी से टेस्ट हार गई हो. आखिरी बार ऐसा उदाहरण 1983 में ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ देखने को मिला था, जहां पहली पारी में 136 रन की बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया 90 रन पर आउट हो गई थी।

किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए 29 मैचों(SA vs IND) में से 23 में जीत हासिल की है, इस तरह उसका जीत का प्रतिशत 79.31 है, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी स्थान पर किसी भी टीम के लिए सबसे अधिक है।

कग‍िसो रबाडा की टेस्ट विकेट की हाफ सेंचुरी

भारत के खिलाफ कगिसो रबाडा के 51 टेस्ट विकेट हो गए हैं. वह भारत के खिलाफ 50 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए. भारत के ख‍िलाफ प्रोटीज टीम की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड डेल स्टेन (65) के नाम है. इसके बाद मोर्ने मॉर्कल (58), एलन डोनाल्ड (57), शॉन पोलाक (52) हैं।

रोहित शर्मा टेस्ट में हमेशा अफ्रीकी टीम के ख‍िलाफ रहते हैं फ्लॉप

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका में बैटिंग एवरेज बेहद चिंताजनक बना है. उनका एवरेज महज 12.8 है. यह किसी भी देश के टॉप 6 पोजीशन पर बल्लेबाजी करने वाले बैटर्स के ल‍िहाज से दूसरा सबसे कम है. कम से कम दस पारी साउथ अफ्रीका के खेलने के बाद किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरा सबसे कम एवरेज है. मोहम्मद हफीज ने दक्षिण अफ्रीका में 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 11.83 की एवरेज से रन बना हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका में रबाडा के खिलाफ रोहित का एवरेज 6.2 है, जिसमें छह पारियों में पांच आउट हुए हैं।

सेंचुरियन में डेब्यू टेस्ट में खतरनाक रहते हैं अफ्रीकी गेंदबाज

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों द्वारा सेंचुर‍ियन टेस्ट में लिए गए 11 विकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं, जो 100 साल पहले जनवरी 1923 में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन(SA vs IND) टेस्ट की बराबरी है. नांद्रे बर्गर और मार्को जानसेन जोकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं, इन दोनों ने मिलकर पूरे मैच में 11 विकेट लिए।

2018: लुंगी एनगिडी 1/51 और 6/39
2021: मार्को जानसेन 1/69 और 4/55
2023: नांद्रे बर्गर 3/50 और 4/33

एक टेस्ट पारी में भारत के लिए नंबर 5 और उससे नीचे के बल्लेबाजों का सबसे कम योग

13 रन बनाम पाक लाहौर 1984
15 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, कानपुर 1979
16 रन बनाम एसए सेंचुरियन 2023 *
20 रन बनाम वेस्टइंडीज़ कानपुर 1958
21 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020

टीम इंडिया का SENA देशों में पिछले पांच टेस्ट

2022: जोहान‍िसबर्ग, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से हार
2022: केपटाउन, साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 7 विकेट से हार
2022: बर्मिंघम, इंग्लैंड से 7 विकेट से हारे
2023: ओवल, ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ 209 रनों से हार
2023: सेंचुरियन, साउथ अफ्रीका एक पारी और 32 रन से हार

Tags: SA vs IND
ADVERTISEMENT
Previous Post

इस धांसू स्मार्टफोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 50 MP सेल्फी कैमरा व 12 GB रैम

Next Post

PM Modi सरकार से राहत की उम्मीद; पेट्रोल-डीजल की कीमत में 8-10 रुपये की कटौती

Next Post
PM Modi

PM Modi सरकार से राहत की उम्मीद; पेट्रोल-डीजल की कीमत में 8-10 रुपये की कटौती

MALAIKA

क्या Arbaaz के बाद Malaika करेंगी 2024 में दूसरी शादी? 

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.