Kuldeep Yadav: भारत के बेस्ट स्पिनर की बात की जाए तो उसमें कुलदीप यादव का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि हाल ही में हुई एशिया कप में इन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया था और एशिया कप में पांच माचो में 9 विकेट भी लिए थे इसी के साथ एशिया कप में Kuldeep Yadav की इकोनॉमी 3.61 की थी वहीं उनकी औसत 11.44 रही थी लेकिन इतना अच्छे परफॉर्मेंस के बाद भी 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में कुलदीप यादव को दो वनडे के लिए आराम दे दिया गया है।

Kuldeep Yadav को टीम में न लेने की वजह बताई रोहित शर्मा ने

 Kuldeep Yadav

आपको बता दें कि रोहित शर्मा से जब यह पूछा गया कि आखिरकार कुलदीप यादव को दो वनडे मैचों के लिए आराम क्यों दिया गया तो रोहित शर्मा ने बताया कि हम नहीं चाहते कि कुलदीप यादव की स्टाइल के बारे में विरोधी टीमें ज्यादा जान सके और इसके बाद उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को हम पिछले डेढ़ सालों से खेलते हुए देख रहे हैं और इसीलिए हम नहीं चाहते कि वह दूसरी टीमों के सामने एक्सपोज हो लेकिन हम तीसरे वनडे में Kuldeep Yadav को वापस टीम में शामिल करेंगे और पहले दो वनडे में उन खिलाड़ियों को मौका देंगे जिन्होंने एशिया कप में एक मैच खेला था और वह वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल थे।

यह भी पढ़े:- इस Share ने इन्वेस्टर्स को 7 साल में बना दिया करोड़पति, इन्वेस्टर्स को दिया Multibagger Return

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में खेलेंगे यह खिलाड़ी

 Kuldeep Yadav

22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मोहाली में खेले जाएगा वहीं 24 सितंबर को इंदौर में दूसरा वनडे होने वाला है और इन दोनों मैच के लिए केएल राहुल कप्तानी करेंगे वही इस मैच में रविंद्र जडेजा उप कप्तान रहने वाले हैं और उनके साथ शुभमं गिल, ऋतुराज गायकवाड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रविचंद्र अश्विन, शार्दूल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़े:- Health Tips: यदि नजर आ रहे हैं Uric Acid के लक्षण, तो जान लीजिए कंट्रोल करने के उपाय