IPL 2026 ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित हुआ, जहां 10 टीमों ने कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा। इस मिनी IPL 2026 Auction में फ्रेंचाइजियों ने कुल ₹215.15 करोड़ खर्च किए। ऑक्शन करीब आठ घंटे तक चला और इसमें युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी इंटरनेशनल क्र...

IPL 2026 ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित हुआ, जहां 10 टीमों ने कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा। इस मिनी IPL 2026 Auction में फ्रेंचाइजियों ने कुल ₹215.15 करोड़ खर्च किए। ऑक्शन करीब आठ घंटे तक चला और इसमें युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी इंटरनेशनल क्रिकेटर्स पर भी बड़ी बोली देखने को मिली।
इस IPL 2026 Auction में सबसे ज्यादा चर्चा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रही, क्योंकि इन दोनों टीमों के पास सबसे बड़ा पर्स था और इन्हीं फ्रेंचाइजियों ने दिन की सबसे बड़ी खरीदारी की।
IPL 2026 Auction की सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए लगी। KKR ने उन्हें ₹25.20 करोड़ में खरीदा, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।
इतना ही नहीं, KKR ने दिन की दूसरी सबसे बड़ी बोली भी लगाई और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को ₹18 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। यह किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे बड़ी IPL बोली है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार बिल्कुल अलग रणनीति अपनाई। टीम ने दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों — प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा — पर ₹14.20 करोड़-₹14.20 करोड़ खर्च किए।
इसके साथ ही ये दोनों खिलाड़ी IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए। खास बात यह है कि दोनों ने अभी तक IPL में डेब्यू भी नहीं किया है।
इस IPL 2026 Auction में कुछ भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ियों की IPL में वापसी भी हुई। सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और शिवम मावी को पिछली सीजन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन IPL 2026 ऑक्शन में इन तीनों को फ्रेंचाइजियों ने दोबारा मौका दिया।
IPL 2026 ऑक्शन में यह साफ नजर आया कि टीमें अब उम्र और घरेलू अनुभव को ज्यादा महत्व दे रही हैं।
खरीदे गए 32 खिलाड़ी 25 साल से कम उम्र के हैं।
इनमें से 29 खिलाड़ी भारतीय हैं।
कुल खर्च किए गए ₹87.40 करोड़ में से बड़ा हिस्सा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर गया हैं।
वहीं 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के ज्यादातर खिलाड़ी बेस प्राइस पर ही बिके।
Cameron Green इससे पहले IPL 2023 ऑक्शन में भी चर्चा में रहे थे, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹17.5 करोड़ में खरीदा था। Cameron Green IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने और दो बार ₹2 मिलियन से ज्यादा में बिकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुए,
हालांकि नए नियमों के तहत Green को ₹18 करोड़ ही मिलेंगे, बाकी रकम प्लेयर्स वेलफेयर फंड में जाएगी।
KKR के पास इस IPL 2026 Auction में ₹64.3 करोड़ का पर्स था और टीम ने कुल ₹63.85 करोड़ खर्च कर दिए, जो कुल खर्च का लगभग 30% है, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के पास सिर्फ ₹2.75 करोड़ का पर्स था और टीम ने केवल ₹2.2 करोड़ खर्च किए, जो IPL इतिहास में किसी टीम का सबसे कम खर्च है।
CSK आमतौर पर बड़े दांव लगाने से बचती रही है, लेकिन इस बार टीम ने इतिहास रच दिया। पहली बार CSK ने दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर 14 करोड़ से ज्यादा खर्च किया। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा की उम्र अभी 20 साल से भी कम है, और इससे पहले कोई भी खिलाड़ी 23 साल की उम्र से पहले ₹10 करोड़ से ज्यादा में नहीं बिका था।
Punjab Kings इस IPL 2026 Auction में काफी शांत नजर आई। टीम ने केवल 4 स्लॉट भरने थे और सिर्फ 6 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। उनकी सबसे महंगी खरीद Ben Dwarshuis (₹4.40 करोड़) रहे। कुल मिलाकर PBKS ने सबसे कम एक्टिविटी दिखाई।
युवाओं पर निवेश कर रही हैं और घरेलू क्रिकेट पर भरोसा जता रही हैं, लंबे समय के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं, KKR और CSK इस ऑक्शन की सबसे आक्रामक टीमें रहीं, जबकि MI और PBKS ने सीमित पर्स के साथ समझदारी से कदम उठाए।