IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर: IPL 2026 से अर्जुन तेंदुलकर को कई उम्मीदें थी, उन्होंने मुंबई इंडियंस छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का निर्णय तो ले लिया। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें यहां पर मौका जरूर मिलेगा, लेकिन LSG और DC के बीच होने वाले पहले मुकाबले में ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रख दिया गया। बल्कि इस बार तो उन्हें बेंच पर भी जगह नहीं मिली। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या LSG में उनका सफर और भी मुश्किल होने वाला है? और यदि ऐसा है तो आखिर उनका एक्शन प्लान क्या होगा?
IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर MI से LSG तक नई टीम से नई उम्मीदें
अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर LSG में शामिल किया गया। अर्जुन तेंदुलकर ने यह कदम अपने करियर की बेहतरी के लिए उठाया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि लखनऊ सुपर जायन्ट्स में शामिल होने के बाद उन्हें ज्यादा मौके मिलेंगे। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट की टीम पहले से ही फास्ट बल्लेबाज़ यूनिट से भरी हुई है। जिसमें मोहम्मद शमी, मयंक यादव, मोहसिन खान जैसे बड़े-बड़े नाम है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के लिए यहां अपनी जगह बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल है।
हालांकि MI से नाराज अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने बताया की बेंच पर बैठना किसी भी पसंद नहीं। हर किसी को लगता है कि वह अपना बेहतर परफॉर्मेंस दें और मौका आने पर अपना जौहर दिखाएं। लेकिन LSG से जुड़ने के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर की परेशानियां हल होती नहीं दिख रही।
IPL 2026 में LSG का पहला मैच और अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका
LSG vs DC के बीच खेले गए सीजन के पहले ओपनिंग मैच की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हुई। पर इस मैच में सबसे बड़ी हैरानी के बाद यह रही कि अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं उन्हें टीम में बेंच में भी शामिल नहीं किया गया जबकि टीम ने चार तेज गेंदबाज खिलाए। यह फैसला फैंस के लिए भी चौकाने वाला था। क्योंकि फैन्स को उम्मीद थी की नई टीम में आने के बाद अर्जुन तेंदुलकर को पहले मैच में मौका जरूर दिया जाएगा और यहां उन्हें करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।
IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर को LSG टीम की पहली मैच में मौका क्यों नहीं मिला
LSG की पहली मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ थी। इसमें अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में नहीं शामिल किया गया जिसका सबसे बड़ा कारण है LSG के पास मजबूत बेस अटैक मौजूद होना। टीम के पास पहले से ही अनुभवी और तेज गेंदबाज मौजूद हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर बेहतर परफॉर्मेंस दे चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स पहले ही समझ चुके थे कि IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर को शुरुआती मैच में मौका मिलना बहुत मुश्किल होगा।
अब अर्जुन तेंदुलकर का एक्शन प्लान क्या होना चहिए?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अर्जुन तेंदुलकर अब आगे क्या करेंगे? क्रिकेट एक्सपर्ट की माने तो अर्जुन तेंदुलकर को नेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि वह टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत सकें। अगर किसी मैच में उन्हें मौका मिलता है तो उन्हें यहां अवसर का फायदा उठाना होगा। कम मैच में ही उन्हें खुद को साबित करना होगा। अर्जुन को अपनी बल्लेबाजी भी बेहतर करनी होगी ताकि उनकी टीम वैल्यू बढ़ सके। हो सकता है कि IPL 2026 में कोई खिलाड़ी चोट या लंबे टूर्नामेंट की वजह से बाहर हो जाए। रोटेशन होना भी आम बात होती है ऐसे में उम्मीद है कि IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर को आगे मौका मिल सके।
LSG में ट्रांसफर के बाद अर्जुन तेंदुलकर को भले ही पहले मैच से निराशा हाथ लगी हो, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर खुद आलोचना से डरते नहीं। वह अपनी पहचान खुद बनाना चाहते हैं। इसलिए आत्मविश्वास के साथ चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं। IPL 2026 में पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा जरूर है। लेकिन अच्छा प्रदर्शन गेम चेंज कर सकता है। अब देखना यह होगा कि IPL 2026 अर्जुन तेंदुलकर के लिए क्या बदलाव लाता है? अर्जुन को कब मौका मिलता है? और कैसे वह अपने पहले मौके को भुनाते हैं?
Read More: LSG vs DC Dream11 Prediction IPL 2026: आज किसकी चलेगी – Rishabh Pant या Axar Patel?

















