धोनी हटे, ऋतुराज ने संभाली कमान(IPL 2024)
साल 2022 में एमएस धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ी थी और उसके बाद रविंद्र जडेजा(IPL 2024) को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने फिर से टीम की कप्तानी संभाली थी। हालांकि इस सीजन में सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था, लेकिन साल 2023 में अपने घुटने की इंजरी से जूझते हुए धोनी ने इस टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। माना जा रहा था कि इस बार भी उनकी कप्तानी में सीएसके बड़ा धमाका कर सकती है, लेकिन इस लीग के शुरू होने से ठीक पहले धोनी ने बड़ा कदम उठा लिया और भविष्य को देखते हुए ऋतुराज को टीम की कमान सौंप दी गई।
Also Read: नवजोत सिंह सिद्धू की क्रिकेट जगत में वापसी, IPL 2024 में करेंगे कमेंट्री!
धोनी का बतौर कप्तान आईपीएल में सफर
धोनी के बतौर कप्तान आईपीएल में सफर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 226 मैचों(IPL 2024) में कप्तानी की थी और इसमें से उन्होंने 133 मैच जीते थे और 91 मैचों में उन्हें हार मिली थी। मैच जीतने के मामले में धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने सीएसके टीम को अपनी कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चैंपियन बनाया था और वह इस लीग में रोहित शर्मा के साथ सबसे सफल कप्तान रहे। आईपीएल में धोनी की कप्तानी की शुरुआत जोहानसबर्ग में हुई थी और वह इस लीग में बतौर भारतीय कप्तान खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। वैसे धोनी के द्वारा सीएसके की कप्तानी छोड़े जाने के बाद यह सवाल भी सामने आने लगा है कि क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा।
Also Read: चोटिल सूर्यकुमार कुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लगाया दिल तोड़ देने वाला स्टेटस, जानें कारण