IPL 2023: आज से आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम खेल रही है। वहीं, आरसीबी फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आरसीबी के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने प्रैक्टिस मैच के दौरान शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने महज 55 गेंदों पर ही नाबाद 105 रनों की पारी खेली है।उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। इस तरह माइकल ब्रेसवेल ने अपनी पारी में 74 रन चौके और छक्कों से बनाए थे।

माइकल ब्रेसवेल और मैक्सवेल ने खूब रन बटोरे।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023: माइकल ब्रेसवेल के अलावा ग्लैन मैक्सवेल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। प्रैक्टिस मैच के दौरान ग्लैन मैक्सवेल ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, इस मैच की बात करें तो सुयश इलेवन ने फॉफ डुप्लेसी इलेवन को हरा दिया और माइकल ब्रेसवेल फॉफ डुप्लेसी इलेवन का हिस्सा थे. हालांकि, इस मैच में विराट कोहली नजर तो नहीं आए। मोहम्मद सिराज ने फॉफ डुप्लेसी इलेवन के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीँ रीस टॉप्ली और माइकल ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिली।

क्या पहले मुकाबले में खेलते दिखेंगे माइकल ब्रेसवेल ?

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023: माइकल ब्रेसवेल ने शानदार पारी खेलने के बाद प्लेइंग इलेवन के लिए मजबूत दावा पेश कर दिया है। वहीँ माइकल ब्रेसवेल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है या नहीं, ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा। फॉफ डुप्लेसी के अलावा ग्लैन मैक्सवेल का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है।

ये भी पढ़े:  IPL 2023: हरभजन ने की चेन्नई को लेकर TWEET, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात

इसके अलावा अन्य विदेशी खिलाड़ी के तौर पर रीस टॉप्ली, जोश हेजलवुड और वनेंदू हसरंगा जैसे खिलाड़ी भी टीम में खेलते दिखेंगे। अब ऐसे में माइकल ब्रेसवेल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान तो नहीं होगा। बताते चलें कि आज आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने खेल रही है।

ये भी पढ़े: ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने बांधा समा, जानिए स्टेज पर क्यों मांगी माफी