IPL 2023: इस बार होम एवं अवे फॉर्मेट की वापसी हो चुकी है, और ऐसे में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम पहली बार अपने घर में मुकाबला खेलने को तैयार है। लखनऊ की टीम की अपनी अलग मुश्किलें हैं। कप्तान लोकेश राहुल करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में टीम के लिए ये बड़ी चुनौती होगी।

शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले बड़ा बोनस साबित हो सकते है मिशेल मार्स। दिल्ली के इस सीजन में अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत की सेवाएं नहीं मिल पा रही, उनका पिछले ही साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वो अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए भी परेशानी साबित हो सकती है।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का फॉर्म मे न होना।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023: इस बार होम एवं अवे फॉर्मेट की वापसी हो चुकी है, ऐसे में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम पहली बार अपने घर पर खेलने वाली है। लखनऊ की टीम के कप्तान लोकेश राहुल करियर के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है। हालांकि, टी-20 एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें टीमों का वक़्त बदलने में समय नहीं लगता। जो टीम संकट से गुजर रही होती है वो जीत की लय पाते ही चैंपियन की तरह खेलती है।

मायर्स को मिल सकता है मौका।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023: लखनऊ की बात करें तो ये देखने की बात होगी, कि कप्तान लोकेश राहुल अपनी मौजूदा फॉर्म के साथ कितने मजबूत मनोबल के साथ खेलने उतरेंगे। वह विपक्षी टीम की कमजोर गेंदबाजी का कितना फायदा उठा सकते हैं। किस स्ट्राइक रेट से रन जुटा पाते हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज और लखनऊ की टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले मैच में नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह टीम में काइल मायर्स खेलते दिख सकते हैं।

वार्नर और पृथ्वी की ओपनिंग बल्लेबाजी लखनऊ पर हावी हो सकती है।

IPL 2023

IPL 2023: दिल्ली को आक्रामक शुरुआत दिलाने का जिम्मा कप्तान वॉर्नर और पृथ्वी शॉ पर होगा, जिससे की लखनऊ की टीम दबाब में रहे। यदि सलामी जोड़ी ऐसा करने में सफल रही तो मार्श के लिए बल्लेबाजी करने के लिए बड़ी आदर्श स्थिति हो जाएगी। कोच पोंटिंग भी पृथ्वी से बड़ी आस लगाए हुए है, और जिस दिन उनका खास दिन होगा,किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

वह तेज गेंदबाजों पर भी उतने ही प्रभावी हैं, जितने की स्पिनरों पर और लखनऊ टीम में शामिल 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले मार्क वुड उनके लिए शॉट खेलने के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। ऐसे मे लखनऊ की टीम पृथ्वी को हल्के में नहीं ले सकती और साथ में जब वार्नर हो तो टीम और खतरनाक हो जाती है।

IPL 2023 क्या हो सकती है दोनों टीमों की Playing XI ?

WhatsApp Image 2023 04 01 at 15.36.02
IPL 2023

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

ये भी पढ़े: IPL 2023: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सालाना कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर, वापसी के लिए कर रहा संघर्ष!

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद।

ये भी पढ़े: Top 5 IPL Teams With Most Wins In the Tournament, Check Now