IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम आज 8 अप्रैल को अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाली हैं। दोनों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। ये अहम जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने साझा की है।

जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं आज के मुक़ाबले से बाहर।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023 में कमेंट्री करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात की जानकारी दी, और कहा – “मुंबई की टीम से अच्छी खबर नहीं है, टीम के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के चलते चेन्नई के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका लग सकता है हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है, ये तो अब कुछ समय मे समझ आ जाएगा कि क्या आर्चर आज का मुकाबला खेलेंगे की नहीं।

पीछेले मुकाबले में आर्चर को नहीं मिला था, कोई भी विकेट।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था, इस मैच में मुंबई के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। आर्चर ने 4 ओवरों में 8.20 की इकॉनमी से 33 रन खर्च किए थे और उनके हाथ कोई भी सफलता नहीं मिली थी।

IPL 2023 में अपने जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियंस की टीम।

IPL 2023
Source – Google

IPL 2023 बैंगलोर के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मुंबई के गेंदबाज़ नाकाम दिखाई दिखाई थी। आरसीबी ने 172 रनों का लक्ष्य 2 विकेट के नुकसान पर महज़ 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था, और ऐसे में इस मैच में मुंबई भूला कर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।