IND vs ZIM: टीम इंडिया के प्लेयर्स मंगलवार सुबह मुंबई से जिम्बॉब्बे के लिए रवाना हुए। सीरीज के लिए हेड कोच बनाए गए लक्ष्मण भी टीम के साथ थे।

नेशनल क्रिकेट अकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ युवा भारतीय क्रिकेट टीम 6 जुलाई(IND vs ZIM) से हरारे मे होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे रवाना हुई। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारत की टीम में चुना गया है।

IND vs ZIM 

BCCI ने फ्लाइट में सवार खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ऋतुराज गायकवाड़, अवेश खान, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल शामिल थे। t20 विश्व कप के लिए रिजर्व ओपनर कप्तान गिल ब्रेक पर थे और वे सीधे अमेरिका से हरारे में जिम्बाब्वे में टीम से जुड़ेंगे।

पांच खिलाड़ी बारबाडोस में फंसे

IND vs ZIM T20 Series 2024

टीम के पांच सदस्य शिवम दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह(IND vs ZIM T20 Series 2024) और खलील अहमद तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं। वे बाद में टीम से जुड़ेंगे। शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप(IND vs ZIM) जीनते वाली टीम के सदस्य थे। वहीं रिंकू सिंह और खलील अहमद रिजर्व खिलाड़ी थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज युवाओं को भविष्य की सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का सही अवसर प्रदान करेगी।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, टेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा(IND vs ZIM), ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Also Read: Rohit समेत 6 भारतीय खिलाड़‍ियों को मिली जगह, Virat Kohli को मिला धोखा!

India’s Tour of Zimbabwe, 2024: ये है भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

मैच नंबरतारीखदिनमैचमैदानसमय
पहला टी20 इंटरनेशनल06 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
दूसरा टी20 इंटरनेशनल07 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
तीसरा टी20 इंटरनेशनल10 जुलाई 2024बुधवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
चौथा टी20 इंटरनेशनल13 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
पांचवां टी20 इंटरनेशनल14 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)