Sports

IND vs PAK: सिर्फ 9 गेंदें और पाकिस्तान ने कर दिया सरेंडर, भारत ने 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की

T-20 World Cup 2026

भारतीय टीम की जीत में बना ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

कोलंबो। IND vs PAK: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T-20 World Cup 2026) में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सिर्फ 9 गेंदों के अंदर ही पूरे मैच की पटकथा को तय कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जिसकी धीमी पिच को लेकर काफी पहले से ही चर्चा देखने को मिल रही थी और ऐसा ही मैच में भी देखने को मिला। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवर्स में 114 रन बनाकर सिमट गई। वहीं हम आपको इस मैच का टर्निंग प्वाइंट बताने जा रहे हैं, जहां से टीम इंडिया की जीत पूरी तरह से पक्की हो गई थी।

Read Also- वास्तुशास्त्र में पूजा घर को माना जाता है पवित्र स्थान, इन नियमों का रखें ध्यान तो भाग्य में होगी वृद्धि

पाकिस्तान टीम ने 9 गेंदों में कर दिया सरेंडर

टीम इंडिया की इस मैच में पारी खत्म होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम टारगेट का बेहतर तरीके से पीछा करेगी, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सिर्फ 9 गेंदों के अंदर ही पूरे मैच की पटकथा को तय कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर पाकिस्तानी टीम को पहला झटका साहिबजादा फरहान के रूप में दिया जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद दूसरा ओवर जो जसप्रीत बुमराह ने फेंका।

उन्होंने पहले अपनी दूसरी गेंद पर सैम अयूब का विकेट हासिल किया तो वहीं इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह से सिर्फ 9 गेंदों के अंदर पाकिस्तानी टीम ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद वह इस मैच को जीतने से काफी दूर चले गए और उनके बाकी बल्लेबाजों पर इसका दबाव भी देखने को मिला।

T-20 World Cup 2026

T-20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मिली उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार

पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ इस मैच में 61 रनों से हार का सामना किया, जिसमें ये टीम इंडिया की जहां टी20 इंटरनेशनल में अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। वहीं पाकिस्तानी टीम को लेकर बात की जाए तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान को साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम से मिली 84 रनों की हार है। वहीं पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में ये तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

 

टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया

टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

Read Also- इन 6 स्टॉक्स ने निवेशकों के डुबो दिए 3 लाख करोड़ रुपये, इस कंपनी ने सबसे ज्यादा रुलाया

धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया

टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।

 

प्रेमदासा में रन-विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत

भारत के नाम प्रेमदासा में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज है। टीम इंडिया ने 2012 टी20 विश्वकप में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। इस मैदान पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 2012 में अफगानिस्तान को 116 रन से हराया था। वहीं, पाकिस्तान के नाम प्रेमदासा में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत 52 रनों की है, जो उसने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की थी।

विकेट के अंतर से इस मैदान पर भारत की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ ही है। उसने ऐसा 2012 टी20 विश्वकप में किया था। तब भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। वहीं, विकेट के अंतर से प्रेमदासा में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत दो विकेट से है। यानी यहां बाद में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp