• Latest
  • Trending
  • All
IND vs ENG 2024 T20 World Cup

IND vs ENG 2024: Jos Buttler ने रोहित-कोहली के क्लब में मारी एंट्री, भारत के खिलाफ के खिलाफ इतिहास रच दिया

June 28, 2024
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

IND vs ENG 2024: Jos Buttler ने रोहित-कोहली के क्लब में मारी एंट्री, भारत के खिलाफ के खिलाफ इतिहास रच दिया

Mantu Singh by Mantu Singh
June 28, 2024
in Sports
IND vs ENG 2024 T20 World Cup
2
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

IND vs ENG 2024: हिट रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 World Cup 2024 में धमाल मचाते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने गुरुवार (27 जून) को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम को 68 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही 2 साल पुराना बदला भी ले लिया है.

दरअसल, पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को 10 विकेट से हराकर बाहर किया था. अब रोहित ब्रिगेड ने उस हार का बदला लेकर फाइनल में एंट्री कर ली है. दोनों टीमों के बीच मौजूदा सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम(Providence Stadium, Guyana) में खेला गया.

कुलदीप-अक्षर के सामने ढेर हुई इंग्लैंड

बारिश से बाधित इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 172 रनों का टारगेट दिया. जवाब में इंग्लैंड टीम 16.4 ओवरों में ही 103 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही मुकाबला और फाइनल का टिकट गंवा दिया. इंग्लैंड के लिए कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका.

RelatedPosts

DC vs KKR

DC vs KKR IPL 2026 Match 51: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और Dream11 टीम सुझाव

May 7, 2026
LSG vs RCB

LSG vs RCB IPL 2026 मैच: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, मौसम और भविष्यवाणी

May 6, 2026
MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement IPL 2026: क्या 18 मई को होगा ‘थाला’ का आखिरी मुकाबला? चेपॉक में विदाई की चर्चा तेज!

May 6, 2026
SRH vs PBKS

SRH vs PBKS IPL 2026 Match 49: पिच रिपोर्ट, ड्रीम11 टीम, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

May 5, 2026

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अंग्रेजों को जरा भी मौका नहीं दिया. हैरी ब्रूक ने 25, कप्तान जोस बटलर ने 23, जोफ्रा आर्चर ने 21 और लियाम लिविंगस्टोन ने 11 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. दूसरी ओर स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली.

इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए ओपनर्स

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान टीम के लिए फिलिप साल्ट और जोस बटलर ओपनिंग करने आए. लेकिन ये टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. साल्ट 8 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने चलता किया. वहीं बटलर 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. बटलर को अक्षर ने आउट किया.

बुरी तरह फ्लॉप हुई इंग्लैंड की बैटिंग(IND vs ENG 2024)

इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद उबर नहीं सकी. टीम का पहला विकेट बटलर के रूप में गिरा था. इसके बाद साल्ट आउट हुए. वहीं तीसरा विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में गिरा. वे खाता तक नहीं खोल सके. इस तरह मोईन अली महज 8 रन बनाकर चलते बने. सैम करन 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. लियाम लिविंगस्टोन 11 रन और क्रिस जॉर्डन 1 रन बनाकर आउट हुए. भारत के दिए पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने पूरी टीम 103 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.

भारतीय टीम ने नॉकआउट में दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

IND vs ENG 2024

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में किसी भी टीम की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 68 रनों से जीतकर कमाल कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की टीम के नाम है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रनों से जीता था।

T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के अनुसार)

74 रन – वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012, सेमीफाइनल

68 रन – IND vs ENG, प्रोविडेंस, 2024, सेमीफाइनल
57 रन – श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, 2009, सेमीफाइनल
36 रन – वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, 2012, फाइनल

PLAYER OF THE MATCH
Axar Patel

टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 90 रनों से जीता था, जो उसकी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।

T20 वर्ल्ड कप में रनों के मामले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

90 रन बनाम इंग्लैंड, 2012
73 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014
71 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022
68 रन बनाम इंग्लैंड, 2024
66 रन बनाम अफगानिस्तान, 2021

T20I में भारतीय टीम ने लगातार जीता 12वां मैच

भारतीय टीम की ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले किसी एक एडिशन में भारतीय टीम ने इतने मैच नहीं जीते थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लगातार 11 वीं जीत है, जो दिसंबर 2023 से जून 2024 तक हैं।

Jos Buttler ने रोहित-कोहली के क्लब में मारी एंट्री

दरअसल, भारत के खिलाफ बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली (1216), रोहित शर्मा (1211) और महेला जयवर्धने (1016) ने यह कमाल किया है। इंग्लैंड के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप में कप्तान जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 पारियों में 42.80 की औसत से 214 रन बनाए।

Also Read: अक्षर-कुलदीप की फिरकी में फंसा इंग्‍लैंड, जीत के साथ भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

Tags: IND vs ENG 2024
ADVERTISEMENT
Previous Post

iQoo Neo 9s Pro+ के जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है, जानिए क्या हो सकते है इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Next Post

Reliance Jio ने 3 जुलाई, 2024 से नए मोबाइल टैरिफ प्लान लॉन्च करने की घोषणा की: यहाँ देखे प्लान और कीमतों की पूरी सूची।

Next Post
Reliance Jio

Reliance Jio ने 3 जुलाई, 2024 से नए मोबाइल टैरिफ प्लान लॉन्च करने की घोषणा की: यहाँ देखे प्लान और कीमतों की पूरी सूची।

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी सजा देने के दौरान बेहोश हो गईं, उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया; अरमान मलिक ने इसे 'ड्रामा' बताया

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.