MS Dhoni: Women’s Premire League में रविवार को Up Warriors और Gujrat Jaints के बीच खेला गया। Up Warriors ने ये मुकाबला आख़िरी गेंद पर अपने नाम किया।

इस मुकाबले में UP की ग्रेस हैरिस ने नाबाद 59 रनों की ताबरतोड़ पारी खेली, लेकिन असल में मैच की हीरो तो किरण नवगीरे बनी। उनके बल्लेबाजी के बदौलत ही Up की टीम खेल में बनी रही, जिसे हैरिस ने पूरा किया।

किरण ने क्रिकेट में अपने नाम किए हैं कई रिकार्ड

MS Dhoni
Source – Google

किरण ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं ब्लकि अपने बल्ले से भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किरण को बैट का कोई स्पॉन्सर नहीं मिला था, तो उन्होंने अपने आदर्श MS Dhoni का शॉर्ट फॉर्म में नाम लिखा (MSD) और उनका जर्सी नंबर 07 लिख कर मैदान में उतरी। किरण के नाम क्रिकेट में वैसे तो काफी रिकॉर्ड है साथ ही साथ एथलेटिक्स की दुनिया में भी किरण कमा चुकी है अपना है नाम।

T20 में उनके नाम है ये रिकॉर्ड

MS Dhoni
Source – Google

पिछले साल Women’s Seniors T20 Trophy में नगालैंड से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे। यह इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है। किरण T20 मैच में 150+ रन बनाने वालीं पहली भारतीय क्रिकेटर (महिला या पुरुष) हैं।

किरण क्रिकेट में आने से पूर्व एथलेटिक्स में भी रह चुकी है। उन्होंने एथलेटिक्स में यूनिवर्सिटी स्तर पर 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। साल 2011-12 में किरण ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक भी जीता था।

किरण के आदर्श है MS Dhoni

MS Dhoni
Source – Google

किरण का हमेशा से ये कहना है आज वो अगर क्रिकेट खेल रही है तो वो MS Dhoni की वजह से है, वहीँ मेरे आदर्श है। 2011 ODI वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद ही MS Dhoni को फॉलो करना शुरू किया। किरण आगे बताती है की उन्हें ये नहीं पता था कि Women’s Cricket कुछ है भी।

https://twitter.com/adityar4jput/status/1632440859730800642?s=20

उन्हें तो बस Men’s क्रिकेट के बारे में ही पता था। इसके बाद किरण ने कहा मैंने अपने गाँव के लड़कों के साथ ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इस तरह धीरे धीरे मेरे मन में क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ता चला गया। बल्ले पर भी किरण ने अपने आदर्श MS Dhoni का ही नाम लिखा।

किरण के माता पिता मोबाइल पर देख रहे थे बेटी को बल्लेबाजी करते हुए

MS Dhoni
Source – Google

27 वर्षीय किरण का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। वह घरेलू क्रिकेट में नगालैंड की ओर से कप्तानी करती हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर में किरण छह टी20 मुकाबले भी खेल चुकी हैं। किरण के पिता किसान और मां हाउस वाइफ हैं। उनके दो भाई भी हैं। रविवार को जब किरण बल्लेबाजी कर रही थीं, तो इस गौरवान्वित करने वाले पल को उनके माता-पिता मोबाइल पर देख रहे थे। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।

ये भी पढ़े: आज होगा WPL 2023 का उद्घाटन, लाइव परफॉर्मेंस के साथ मैच की होगी शुरुआत

MS Dhoni
Source – Google

Women’s Premire League से पहले किरण पिछले साल तक भारत में हुए Women’s T20 चैलेंज भी खेल चुकी हैं। वह वेलोसिटी की टीम में थीं। उनके नाम इस लीग में एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज है। पिछले साल किरण ने इस टूर्नामेंट में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जो कि इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है।

ये भी पढ़े: WPL 2023 :- आज से शुरू होने जा रहा Women’s Premire League का पहला सीजन, कौन मारेगा पहले मुकाबले में बाजी।