David Miller ने एडन मार्करम को साउथ अफ्रीका का वनडे और T-20 में कप्तान बनाए जाने के बाद एक खुलासा किया है। मिलर की माने तो, वह खुद ही T-20 में कप्तान बनना चाहते थे।

David Miller
Source – Google

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज David Miller का कहना है की वह T-20 इंटरनेशनल में खुद को कप्तान बनते देखना चाहते थे। हाल में ही टेम्बा बभूमा के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें वनडे और T-20 के कप्तानी से हटा दिया, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम के तौर पर वनडे और T-20 का नया कप्तान बना दिया गया है। वहीँ अब David Miller ने साउथ अफ्रीका की T-20 की कप्तानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मैं बनना चाहता था, T-20 में साउथ अफ्रीका का कप्तान।

David Miller
Source – Google

साउथ अफ्रीकन टीम के लिए वनडे और T-20 में कप्तानी के लिए केशव महाराज और David Miller एक उपयुक्त उम्मीदवार थे, लेकिन साउथ अफ्रीकन टीम ने कप्तान के तौर पर एडन मार्करम का नाम आगे किया। हाल में ही उन्होंने साउथ अफ्रीकन T-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को खिताब जिताया था।

पोचेफेस्ट्रूम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे से पहले डेविड मिलर ने कहा, की ‘यह कहना बिल्कुल झूठ होगा की अगर मैं यह कहूं मैं कप्तानी के लिए उत्सुक नहीं था।’

David Miller
Source – Google

David Miller ने आगे कहा, ‘मुझे दक्षिण अफ्रीका के साथ अपनी यात्रा के दौरान जो अनुभव मिला है उसका मैंने आनंद लिया है, और तथ्य ये भी है कि मैं कप्तान नहीं हूं। मैं निश्चित रूप से किसी के प्रति कटु भी नहीं हूं। मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और उस भूमिका में एडेन का समर्थन भी करता हूं।

David Miller
Source – Google

मिलर के मुताबिक, एडेन मार्करम बहुत ही बेहतरीन लीडर हैं।वह काफी परिपक्व और शांत हैं, जिससे उन्हें आगे काफी फायदा मिलेगा।

हमारा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

David Miller
Source – Google

साउथ अफ्रीकन टीम ने T-20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन यह टीम का दुर्भाग्य रहा है कि हम आज तक खिताब नहीं जीत पाए हैं। हमारी टीम को ये उम्मीद है कि वह नए कप्तान के नेतृत्व में विश्व कप जीतेंगे।

ये भी पढ़े: राफेल नडाल 18 सालों में पहली बार टॉप 10 रैंकिंग से हुए बाहर, जानें कैसे ATP रैंकिंग में फिसले, ये महान खिलाड़ी !!

David Miller
Source – Google

डेविड मिलर के मुताबिक, ‘नए कोच के आने से टीम को अच्छा साथ मिला है, और नयी दिशा मिली है। मैं खिलाड़ियों के समर्थन और साथ देने के लिए टीम में हूँ।

ये भी पढ़े: आख़िरी एकदिवसीय मैच में मुहम्मद शमी तोड़ सकते हैं जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड, जानिए पूरी खबर !!