Bihar News: मामला बिहार के बगहा का है,जहां पुलिस ने एक दूल्हे को जेल की हवा खिला दी। बता दें कि दूल्हा अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने दूल्हे को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। उधर, दुल्हन शादी के इंतजार में बैठी रही और लड़की वाले भी बारात का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दूल्हे के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े तीन लीटर देशी शराब और बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा के रहने वाले 24 साल के साजिद मियां पिता नेशार मियां की बारात पास के ही एक गांव जानी थी। बारात जाने से पहले साजिद अपने दोस्त हेफाजुद्दीन और मुस्तफा के साथ एल्कोहल लेने ठेके पर बाइक से शराब लेने गए थे।
शराब लेते समय अरेस्ट(Bihar News)

Credit: Google
शनिवार शाम को जब तीनों वापस लौट रहे थे, उसी समय रामनगर थाने के एसआई विजेंद्र चौधरी, एलटीएफ पदाधिकारी वीरेंद्र राम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी पेट्रोलिंग पर थे। पुलिस टीम ने साजिद की बाइक रुकवाई और तलाशी ली। तलाशी में साढ़े तीन लीटर देशी शराब बरामद हुई(Bihar News)। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। तीनों का मेडिकल कराया गया और उसे जेल भेज दिया गया।
दुल्हन करती रही इंतजार
Also Read: Virat Kohli Completes 25000 Runs In International Cricket
साजिद जेल में था और दुल्हन बारात का इंतजार करती रही। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया भी कि साजिद की आज शादी है, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी(Bihar News)। साजिद के नहीं छूटने पर बारात नहीं पहुंच पाई ।
Also Read: कपल ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, युवती की आनी थी बारात और प्रेमी का था एक बच्चा





