Sports

Bharat को हार के मुंह से बाहर निकाला विराट और राहुल ने, दोनों ने खोली जबरदस्त पारियां

Bharat

Bharat: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आज के मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में भारत ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया लेकिन एक समय पर ऐसा लग रहा था कि जैसे Bharat इस मैच को हार सकती है लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत को हार के मुंह से बाहर निकाला और आखिरकार केएल राहुल ने छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई हालांकि इस मैच में टॉप स्कोरर राहुल रहे है लेकिन वह अपनी शतक से कुछ रन से ही चूक गए।

Bharat ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 199 में किया ऑल आउट

Bharat

Credit: Google

आपको बता दे की इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन यह फैसला उनके लिए कुछ ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि उनकी पूरी टीम मात्र 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और Bharat को जीत के लिए 200 रन की जरूरत थी और भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी की इसी के साथ रविचंद्र अश्विन, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट लिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर थोड़ी अच्छी पारी खेली लेकिन वह भी अपनी अर्धशतक पूरी नहीं कर पाए।

यह भी पढ़े:- Good Health Tips: इस जड़ी बूटी के सेवन से बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

केएल राहुल और विराट कोहली ने Bharat को हार के मुंह से बाहर निकाला

Bharat

Credit: Google

इस मैच में एक समय पर भारत के मात्र दो रन पर तीन विकेट हो गए थे और Bharat के कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर एक भी रन नहीं बना पाए और तीनों 0 रन पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मैच को संभाला और दोनों ने काफी अच्छी साझेदारी की वहीं राहुल ने इस मैच में 97 रनों की नाबाद पारी खेली और विराट कोहली ने इस मैच में 85 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत के काफी नजदीक पहुँचाया और भारत ने मात्र 41.2 ओवर में ही 201 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।

यह भी पढ़े:-  Business Idea: इस शानदार बिजनेस से मिलेगा 50% का तगड़ा मुनाफा, जाने Business का नाम

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp