MS Dhoni Record: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने भारत को 2 विश्व कप जिताएं हैं। पहले ऐसा करने में कोई भी भारतीय कप्तान कामयाब नहीं हुआ है। आईपीएल में आज भी धोनी अपनी बेहतरीन कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अभी तक 4 खिताब जिताए हैं। आज हम आपको बताएंगे धोनी का ऐसा रिकॉर्ड जो सीएसके के लिए कोई नहीं कर सका।

MS Dhoni
credit: google

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से मात दी। सीजन की हार के साथ शुरुआत के बावजूद चेन्नई के लिए कप्तान MS Dhoni ने काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 7 गेंदों पर 14 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 178 तक पहुंचाया था जो एक वक्त मुश्किल से 170 तक जाता दिख रहा था। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने अपनी छोटी और आकर्षक पारी में एक चौका और एक छक्का भी जड़ा था। इस पारी में माही ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो सीएसके के लिए आज तक कोई नहीं कर पाया था।

यह भी पढ़ें: Hindi Betting Websites की पूरी एनाटॉमी, जानिए इसकी वैद्यता और संपूर्ण कार्यविधि

CSK के लिए MS Dhoni 200वां छक्का

MS Dhoni ने आईपीएल करियर का 230वां छक्का सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया। उन्होंने जोशुआ लिटिल की एक गेंद पर लंबा हिट लगाते हुए उसे सीधा स्क्वॉर लेग के ऊपर से बाउंड्री पार पहुंचा दिया। खास बात यह थी कि यह उनके आईपीएल करियर में CSK के लिए 200वां छक्का था। वह ऐसा करने वाले फ्रेंचाइजी के इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी बने। वहीं आईपीएल इतिहास में वह किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले ओवरऑल पांचवें और दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने।

IPL: एक टीम के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी-

  • क्रिस गेल- 239 (आरसीबी)
  • एबी डिविलियर्स- 238 (आरसीबी)
  • कीरोन पोलार्ड- 223 (मुंबई इंडियंस)
  • विराट कोहली- 218 (आरसीबी)
  • एमएस धोनी- 200 (सीएसके)

CSK के लिए14वीं बार मैदान पर MS Dhoni

एमएस धोनी की बात करें तो वह मौजूदा समय में आईपीएल के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2008 में लीग की शुरुआत में डेब्यू किया था और आज तक वह इस लीग का सबसे आकर्षक पहलू हैं। वह 14वीं बार सीएसके के लिए मैदान पर उतरे हैं। वहीं दो सीजन जिसमें 2016 और 2017 में टीम बैन थी तो उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला था। उसके बाद 2018 में वह फिर टीम में लौटे और बतौर कप्तान उन्होंने फ्रेंचाइजी को तीसरी बार चैंपियन बनाया। MS Dhoni Record

धोनी कब क्या फैसला लेंगे कहना मुश्किल

इसके बाद 2021 में चौथी बार सीएसके उनके कार्यकाल में चैंपियन बनी। वह चार बार ट्रॉफी जीत चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन के बाद लीग से संन्यास ले सकते हैं। फिलहाल यह कहना बहुत मुश्किल है, क्योंकि धोनी कब कौन सा फैसला लेंगे, यह कोई बता नहीं सकता।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: PBKS vs KKR Live Updates