Search Jawan on Google पठान के बाद एक बार फिर से शाह रुख खान की फिल्म जवान के चार्म से फैंस नहीं बच पाए। आने से पहले ही किंग खान की जवान ने दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा दिया था। अब फैंस के बाद जवान के सिनेमाघरों में आने के बाद Google इंडिया भी बेकरार हो ग...

शाह रुख खान की जवान को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद की जा रही है कि नयनतारा स्टारर ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। Google India ने भी 'जवान' का तहे दिल से स्वागत किया। सबसे बड़े सर्च इंजन GOOGLE ने 'जवान' की रिलीज के बाद एक फिल्टर लगवाया।
जिसमें अगर आप इंग्लिश में Jawan या Srk लिखेंगे तो नीचे एक 'वॉकी टॉकी' आएगी, जिस पर क्लिक करते ही किंग खान की 'रेडी' बोलते हुए आवाज आएगी। इतना ही नहीं, 'वॉकी टॉकी' पर जितनी बार आप क्लिक करेंगे, उतनी बार वहां पर शाह रुख खान के जवान के पोस्टर जैसी पट्टी पूरे गूगल को कवर कर लेगी।
Also Read: जवान : Shahrukh Khan की फ़िल्म आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज