Job Vacancies

सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026: MPESB, नाबार्ड, UCO बैंक समेत अन्य सरकारी विभागों में निकली हजारों वैकेंसियां, जल्द करें आवेदन

सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026

सरकारी जॉब अपॉर्चुनिटी 2026:  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 2026 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हो चुकी है। जी हां, सेवा चयन बोर्ड्स लेकर बैंकिंग सेक्टर तक कई सारी बड़ी भर्तियां की खबरें सामने आ रही हैं। NABARD, UCO BANK, MPESB और JKSSB जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। सबसे खास बात है कि कि यहां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और प्रोफेशनल उम्मीदवारों को बराबर का मौका दिया जा रहा है।

यदि आप भी लंबे समय से एक ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं जहां स्थिर भविष्य, अच्छा वेतन और सम्मान मिले तो यह भर्तियां आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती हैं। आपको बस इतना करना होगा की बताई गई वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण विवरण पढ़कर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया/ पेपर पैटर्न के आधार पर तैयारी शुरू कर देनी होगी ताकि आप सफलता प्राप्त कर सकें।

जनवरी 2026 :विभिन्न विभागों में सरकारी नियुक्तियों का विवरण

1.मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड 1120 पदों पर नियुक्ति

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड( MPESB) ने हाल ही में ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यहां आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है।

MPESB परीक्षा के लिए पात्रता मापदंड : 10 वीं उत्तीर्ण,  योग्यता से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट , डिग्री डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 50% आरक्षित सीटें सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष बताई गई है।  इस पद पर नियुक्ति CBT परीक्षा, मेरीट बेसिस पर चयन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद की जाएगी जिसमें नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 32,800- 1,30,000 रुपए मासिक वेतन मिलेगा

2.नाबार्ड ग्रुप B विकास सहायक नियुक्ति

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने 2026 के लिए डेवलपमेंट अस्सिटेंट और डेवलपमेंट अस्सिटेंट हिंदी के पदों पर नियुक्ति आयोजित की है। जिसके अंतर्गत करीबन 162 ग्रुप B के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति को nabcons.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 फरवरी 2026 बताई जा रही है।

नाबार्ड ग्रुप B नियुक्ति के लिए पात्रता मापदंड: डेवलपमेंट अस्सिटेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में 50% के साथ बैचलर डिग्री होना जरूरी है। वही डेवलपमेंट अस्सिटेंट हिंदी के लिए उम्मीदवार का इंग्लिश/ हिंदी मीडियम में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार को इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेशन करना आना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार का चयन प्राथमिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें नियुक्ति के बाद वेतन 32000 रुपए प्रति माह होगा।

3.UP आंगनवाड़ी में भर्ती 

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 202 पदों पर नियुक्तियां गठित की जाएगी। आवेदन करने वाला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 बताई जा रही है।

UP आंगनवाड़ी में नियुक्ति हेतु पात्रता मापदंड: इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवारों को ही नियुक्त किया जाएगा। आवेदक महिला विधवा /तलाकशुदा/ परित्यक्ता हो तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इससे जुड़े वैलिड डॉक्युमेंट्स होना अनिवार्य है। आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए ।12वीं के अंकों और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया उम्मीदवार का चयन किया जाएगा, जहां नियुक्ति के बाद वेतन ₹8000 प्रति माह मिलेगा।

4.जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड कांस्टेबल नियुक्ति

जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा करीबन 1815 पदों पर कांस्टेबल की नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए 19 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 बताई जा रही है। आवेदन शुल्क ₹700 रखा गया है।

JKSSB नियुक्ति हेतु पात्रता मापदंड: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी आवश्यक है। इन पदों पर सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल एंडोरेंस टेस्ट ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा  नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 19000 से लेकर 63200 का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार समय रहते ही jkssb.nic.in इस आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

सरकारी नौकरी हेतु आवेदन प्रक्रिया के सुझाव 

  • सरकारी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन सावधानी पूर्वक पढ़ना चाहिए।
  • नोटिफिकेशन सभी आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में दिया जाता है।
  •  इस नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद पात्रता मापदंड, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि वह चयन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दे।
  •  कुछ सरकारी विभागों में केवल CBT परीक्षा ली जाती है, तो कुछ सरकारी विभागों में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं गठित की जाती है।
  •  साथ ही इंटरव्यू इत्यादि भी आयोजित किए जाते हैं ऐसे में समय रहते ही तैयारी पूरी कर ले ताकि आपका चयन निश्चित रूप से हो।

जनवरी 2026 का महीना सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश सेवा चयन बोर्ड, नाबार्ड ,यूपी आंगनबाड़ी, जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जैसे राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विभागों में सरकारी नौकरी पाने के बाद जहां एक ओर मिलती है सुरक्षित भविष्य की गारंटी तो वही आकर्षक वेतन और सम्मान भी।  ऐसे में समय रहते ही संपूर्ण जानकारी हासिल करें और आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरे।

Read More: EPFO UPI से PF निकासी:  1 अप्रैल 2026 से UPI से होगी PF निकासी, EPFO सदस्यों के लिए खुशखबरी 

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp